विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के लोग होते हैं बड़े दिलदार, सोनू सूद की तरह दूसरों की मदद करने में रहते हैं आगे

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:07 PM (IST)

अभिनेता सोनू सूद मूलांक 3 से संबंध रखते हैं, जिसके स्वामी बृहस्पति देव हैं। चलिए जानते हैं इस मूलांक का स्वभाव और खासियत।

इस मूलांक पर पड़ता है बृहस्पति का प्रभाव (Picture Credit: Freepik)

इस मूलांक पर पड़ता है बृहस्पति का प्रभाव (Picture Credit: Freepik) 

HighLights

  1. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह हैं बृहस्पति देव

  2. दूसरों की मदद करने वाले होते हैं ये लोग

  3. इनके लिए गुरुवार व्रत करना है लाभकारी उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और निर्माता सोनू सूद एक बेहद खास मूलांक से संबंध रखते हैं। कोविड-19 के दौरान सोनू सूद ने कई लोगों की घर वापस पहुंचने में मदद की थी। साथ ही वह और भी कई समाज सेवी कार्यों में भागीदारी करते रहते हैं। आज हम आपको उन्हीं के मूलांक से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

बृहस्पति देव हैं ग्रह स्वामी

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था, इसलिए उनका मूलांक 3 है। साथ ही उनका भाग्यांक भी तीन है 3 है, जो पूरी जन्मतिथि (30/07/1973) के योग से प्राप्त किया जाता है। इसके साथ ही जिस जातकों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या फिर 21 तारीख को होता है, उसका मूलांक भी 3 ही माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति देव हैं, जो ज्ञान, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता का प्रतीक हैं।

mulank 3 i


(Picture Credit: Freepik)

कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 3 से संबंधित लोग धार्मिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं और आध्यात्मिक ज्ञान पाने में विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही ये लोग खुशमिजाज और दूसरों की मदद करने वाले स्वभाव के भी होते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति मूलांक 3 की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है और ये किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते। साथ ही मूलांक 3 वाले बड़े दिल वाले और बुजुर्गों का सम्मान करने वाले होते हैं।

ये बातें बनाती हैं इन्हें खास

बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से मूलांक 3 के जातक रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और करुणा से भरे होते हैं। यह लोग अपने काम को बखूबी अंजाम तक पहुंचाते हैं। अपनी तीव्र बुद्धि और रचनात्मकता के कारण इन लोगों को जीवन में बहुत सफलता मिलती है। साथ ही यह लोग साहसी और मेहनती भी माने जाते हैं। इन लोगों को किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता। इनकी एक खासियत यह भी है कि यह लोग अपनी योग्यता से जीवन में धन और सफलता हासिल करते हैं।

mulank 3 ai

मूलांक 3 के लिए उपाय

  • गुरवार के दिन व्रत करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • गुरवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे हल्दी, चने की दाल या फिर पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
  • मूलांक 3 के जातकों को पुखराज पहनने से विशेष लाभ मिल सकता है, लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें - मूलांक 4 वालों के लिए अप्रैल का महीना लाएगा बड़े चैलेंज! पैसा और रिश्तों में भारी पड़ सकता है शॉर्टकट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।