Numerology: इस मूलांक पर बनी रहती है शनिदेव की दया दृष्टि, रहस्यमयी होता है स्वभाव
अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology) में व्यक्ति की जन्म को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि इससे हम उसके मूलांक का ...और पढ़ें
-1773137095358_m.webp)
Shani Dev favorite Mulank in hindi
HighLights
इस मूलांक के जातक होते हैं शनिदेव के प्रिय
मेहनती और न्यायप्रिय भी होते हैं ये लोग
शुरुआती संघर्ष के बाद पाते हैं सफलता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology Prediction) में जन्मतिथि केवल एक तारीख नहीं माना गया, बल्कि आप इससे किसी के व्यक्तित्व के बारे में भी जान सकते हैं। व्यक्ति की जन्मतिथि से ही उसका मूलांक निर्धारित होता है, जो आपके भविष्य की दिशा भी तय करता है। आज हम एक ऐसे खास मूलांक के बारे में जानेंगे, जिस पर न्याय के देवता शनिदेव की सदैव कृपा रहती है।
इन्हें मिलती है शनिदेव की कृपा
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के लोगों के बारे में। अंक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनिदेव हैं, जो मेहनत, अनुशासन, स्थिरता के कारक हैं। इस मूलांक के जातक शनिदेव के प्रिय माने गए हैं।

(AI Generated Image)
होती है यह खासियत
शनि ग्रह के प्रभाव से मूलांक 8 के जातक अनुशासन प्रिय होते हैं। साथ ही इस मूलांक के जातक मेहनती, न्यायप्रिय, गंभीर और महत्वाकांक्षी भी होते हैं। यह लोग भाग्य के भरोसे नहीं बैठते, बल्कि अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं। मूलांक 8 की एक खास बात यह भी है कि यह लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। शुरुआत में काफी संघर्ष के बाद आखिरकार यह लोग अपने जीवन में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मूलांक 8 की अन्य खास बातें
अगर स्वभाव की बात की जाए, तो मूलांक 8 के लोग अंतर्मुखी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। यह अपनी भावनाओं को सबसे छिपाकर रखते हैं। इन जातकों को अपने जीवन में धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता होती है, तभी यह सफलताओं को हासिल कर सकते हैं।
साथ ही अंक ज्योतिष शास्त्र में यह भी माना गया है कि मूलांक 8 के जातक प्रबंधन में निपुण होते हैं। यह लोग मशीनरी, रियल एस्टेट, राजनीति, ट्रांसपोर्ट, कानून और न्याय जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Numerology: मूलांक 2 की सबसे बड़ी खूबी क्या है, और यही कब बन जाती है कमजोरी
यह भी पढ़ें - Numerology: प्यार में कोई कमी नहीं छोड़ते इस मूलांक के लोग, पार्टनर को फील कराते हैं स्पेशल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
