Numerology Lucky Color: अपने जन्म की तारीख से जानिए, कौन-सा रंग है आपके लिए शुभ
Numerology व्यक्ति की जन्म की तारीख के आधार पर उसका मूलांक तय किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म की तिथि से उसके मूलांक से शुभ अंक से लेकर शुभ रंग तक के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे की अंक ज्योतिष के अनुसार किस जन्म तिथि के लोगों के लिए कौन-सा रंग लकी साबित होता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Numerology Lucky Color: अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर संख्या 9 तक मूलांक माने गए हैं जिनका निर्धारण व्यक्ति की जन्म की तारीख से होता है।
मूलांक एक
जो व्यक्ति 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मा हो उनका मूलांक एक कहलाता है। मूलांक एक जातकों के लिए सफेद, पीला और गोल्डन रंग शुभ माना जाता है। 1 मूलांक वाले लोगों को इस रंग के कपड़े पहनने से विशेष लाभ मिलता है।
मूलांक दो
वहीं, जिस व्यक्ति का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक दो होता है। ऐसे मूलांक के लोगों के लिए क्रीम कलर, हल्का पीला और सफेद रंग शुभ माना गया है।
मूलांक 3
जिन व्यक्तियों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनका मूलांक 3 होता है। ऐसे में इन लोगों के लिए पीला और नंगी रंग शुभ माना जाता है।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म चार 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इन लोगों के लिए नीला, सलेटी और क्रीम कलर शुभ माना गया है। इसलिए अपने पहनावे में इन रंगों को जरूर शामिल करें।
मूलांक 5
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए हल्का हरा और सफेद रंग शुभ माना जाता है।
मूलांक 6
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए नीला और गुलाबी रंग काफी लकी साबित होता है। इसलिए आप किसी भी जरूरी काम से पहले इन रंगों के कपड़े पहन सकते हैं।
मूलांक 7
7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 7 होता है। ऐसे में इन लोगों के लिए पीला, हरा और सफेद रंग शुभ माना गया है। इस रंग के इस्तेमाल से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।
मूलांक 8
जो लोग 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 8 होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 के लोगों के लिए लाल, गुलाबी और नेवी ब्लू जैसे रंग शुभ माने गए हैं।
मूलांक 9
ज्योतिष शास्त्र की माने तो 9, 18 और 27 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। ऐसे में इन लोगों का शुभ रंग हल्का सफेद, क्रीम, पीला और गुलाबी माना जाता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।