विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-दशहरे की थकान के बाद कैसी रहेगी नवंबर 2026 की शुरुआत? जानें अपने मूलांक का हाल

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:11 PM (IST)

नवंबर 2026 का महीना मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के जीवन, करियर और रिश्तों पर कैसा प्रभाव डालेगा। ...और पढ़ें

मूलांक 1 से 9 के लिए नवंबर 2026 का महीने कैसा रहेगा?

मूलांक 1 से 9 के लिए नवंबर 2026 का महीने कैसा रहेगा?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर में नवरात्र और दशहरा जैसे त्योहारों मनाने के बाद कुछ दिनों में नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा। नवंबर के महीने में वातावरण में ठंडक और एक अलग तरह की ताजगी को महसूस किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नवंबर 2026 का महीना आपके जीवन, करियर और आपसी रिश्तों पर कैसा असर दिखाएगा, तो अंक ज्योतिष में इसका जवाब छिपा है।

प्रत्येक महीने की अपनी एक खास ऊर्जा होती है, जो हमारे सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करती है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से जानते हैं मूलांक 1 से 9 के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है? 

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, नवंबर 2026 का सार्वभौमिक अंक (Universal Number) 2 है। अंकशास्त्र में अंक 2 को रचनात्मकता, संवाद, सामंजस्य और आत्म-विश्वास का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि 1 से 9 मूलांक वाले जातकों के लिए अगला महीना कैसी ऊर्जा लेकर आ रहा है।

मूलांक अनुसार नवंबर 2026 का राशिफल

मूलांक 1: इस महीने करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपने आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें। नवंबर महीने में कोई भी ऐसा काम करने से बचें जो आपके काम, ऊर्जा या आत्मविश्वास पर नकारात्मक डाल सकती है।

मूलांक 2: रिश्तों में आपसी समझ और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर बनाने से बचें।

मूलांक 3: कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नई-नई चीजों को सीखने का मन करेगा, जो आपके व्यक्तित्व को निखारने का काम करेगी।

मूलांक 4: जीवन और कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने से सफलता की राह आसान होगी। अपने जीवन में सही आदतों को शामिल करें, इससे आपका दिन प्रोडक्टिव होगा।

मूलांक 5: जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे, किंतु आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह की चीजों में या शोऑफ करने से आपको ही नुकसान होगा।

मूलांक 6: पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों को प्राथमिकता देना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे।

मूलांक 7: आत्मचिंतन (सेल्फ-रिफ्लेक्शन) करने और नई चीजें सीखने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उन चीजों से दूर रहे जो आपको कुछ नया करने से रोकती है।

मूलांक 8: किसी भी प्रकार के आर्थिक फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें। निवेश के मामले में जल्दबाजी दिखाने से नुकसान आपको ही पहुंचेगा।

मूलांक 9: मन में धैर्य बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। परिवार में आपको सपोर्ट और प्यार दोनों मिलेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।