विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर 2026 में किन मूलांकों के रिश्तों में घुलेगी मिठास और किसे करियर में रखना होगा धैर्य? अंक ज्योतिषी ने दिया जवाब

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:00 PM (IST)

नवंबर 2026 में अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांकों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। यह महीना भावनात्मक ...और पढ़ें

नवंबर 2026 में किन मूलांकों की किस्मत चमकेगी

नवंबर 2026 में किन मूलांकों की किस्मत चमकेगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा और नवंबर 2026 का महीना शुरू हो जाएगा। नवंबर के महीने में शरद ऋतु के ठंडक के साथ कुछ खास मूलांक के जातकों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। 

यह बदलाव उनके जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र (करियर, शादी, रिश्ते, भावनात्मक, मानसिक और व्यक्तिगत) पर अपना असर दिखाने वाला है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से जानते हैं नवंबर 2026 का महीना किस मूलांक के लिए बदलाव के संकेत लाने वाला है?

नवंबर महीने पर अंक 2 का असर

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, अंक ज्योतिष में नवंबर का महीना अंक 2 से जुड़ा है, जिसे भावनात्मक समझ, आपसी सहयोग, धैर्य और रिश्तों का प्रतीक माना जाता है।

इस ऊर्जा के प्रभाव से सभी मूलांकों के जीवन में अलग-अलग प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है।

मूलांक अनुसार नवंबर महीने की ऊर्जा और संकेत

मूलांक 2, 6 और 7

इस सार्वभौमिक ऊर्जा के प्रभाव से इन मूलांकों के जातकों को अपने व्यक्तिगत जीवन और आपसी रिश्तों में विशेष बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। मुमिकन है कि पार्टनर से चल रही अनबन खत्म हो जाए या फिर कुछ नया काम करने को मिल सकता है। 

मूलांक 1 और 8

इन मूलांक वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा करने वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना खुद को बेहतर साबित करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।

मूलांक 3 और 5

इन जातकों के लिए नए विचारों और नए संपर्कों के माध्यम से जीवन में प्रगति के नए अवसर बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आप लंबे समय से जिस कार्यों को करने के लिए उत्साहित ऐसा करने का मौका मिल सकता है।

मूलांक 4 और 9

इन मूलांकों के लोगों को अपने जीवन से जुड़े कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी भावनाओं और व्यावहारिकता के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखना चाहिए।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।