Numerology: अंक 4, 6 और 8 वालों के इस सीक्रेट के बारे में किसी को नहीं होता है पता, रातों-रात हो जाते हैं फेमस
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4, 6 और 8 वाले लोग शुरुआत में सामान्य दिखते हैं, लेकिन सही समय पर ...और पढ़ें

इन मुलांक वालों को मिलती है अप्रत्याशित सफलता। (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 वाले राहु के प्रभाव से अप्रत्याशित सफलता पाते हैं।
मूलांक 6 वाले शुक्र के प्रभाव से कला और आकर्षण में सफल होते हैं।
मूलांक 8 वाले शनि के प्रभाव से देर से, पर स्थायी सफलता पाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में कुछ लोगों के बारे में माना जाता है कि वे शुरुआत में भले ही सामान्य नजर आएं, लेकिन सही समय आने पर अचानक बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। अंक ज्योतिष की गणनाओं में मूलांक 4, 6 और 8 को खास माना जाता है। इन तीनों अंकों से जुड़े लोगों के स्वभाव और सफलता मिलने का तरीका काफी हद तक एक जैसा ही होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में क्या कहा जाता है।
मूलांक 4
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह को बताया गया है। इस अंक वाले लोग कभी भी उस रास्ते पर नहीं चलते, जिस पर सब चल रहे होते हैं। ये अपने लिए अलग रास्ता चुनते हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग और कामयाब बनाता है। ये अपनी सोच और काम करने के तरीके से दूसरों से अलग नजर आ सकते हैं। इनका जीवन हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कई बार इन्हें अचानक ऐसे मौके मिल जाते हैं, जो इनके जीवन की दिशा बदल देते हैं। इसी वजह से मूलांक 4 वालों के लिए कहा जाता है कि इन्हें अचानक ही सफलता मिलती है।
मूलांक 6
मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष में शुक्र को सुंदरता, आकर्षण, कला, सुख-सुविधा और समृद्धि का ग्रह कहा जाता है। मूलांक 6 वाले लोगों को आमतौर पर आकर्षक व्यक्तित्व और खूबसूरत स्वभाव वाला कहा जाता है। ये लोगों के बीच आसानी से अपनी पहचान बना लेते हैं। इन्हें कला, मनोरंजन, फैशन, रचनात्मक काम या ऐसे क्षेत्रों में वो सफलता हासिल हो जाती है, जो बहुत मेहनत करने के बाद भी लोगों को नहीं मिलती है। जब ये अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तब इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ जाती है।
मूलांक 8
मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से होता है। शनि को कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय का ग्रह माना जाता है। इसलिए मूलांक 8 वालों को देर से सफलता मिलती है, मगर जब मिलती है, तब वह स्थायी होती है और लंबे समय तक उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाता है। हालांकि, ऐसे लोगों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद ही इन्हें सफलता हासिल होती है। अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 8 वाले अपने लक्ष्य पर टिके रहते हैं, उनका ध्यान नहीं भटकता है, इसलिए उन्हें जब सफलता हासिल होती है, तब सभी को आश्चर्य होता है।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोगों से संभलकर रहें, छोटी सी बात का बना देते हैं 'तिल का ताड़'
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष : इस मूलांक वाले लोग होते हैं 'सफेद झूठ बोलने' में माहिर, उनकी मीठी बातों पर आ जाता है सबको यकीन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
