विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक से तय करें अपनी अमीरी का रास्ता, जानें आपके लकी नंबर के लिए कौन-सा सेक्टर है बेस्ट?

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार आपके मूलांक के आधार पर निवेश के लिए बेहतर क्षेत्रों कौन-से हो सकते हैं। प्रत्येक मूलांक ...और पढ़ें

अंकज्योतिष के अनुसार निवेश के बेहतरीन क्षेत्र

अंकज्योतिष के अनुसार निवेश के बेहतरीन क्षेत्र

HighLights

  1. मूलांक 1 के लिए बिजनेस, प्रीमियम प्रॉपर्टी में निवेश करें।

  2. मूलांक 3 के जातक शिक्षा और सीखने में पैसा लगाएं।

  3. मूलांक 5 वालों को टेक्नोलॉजी, डिजिटल बिजनेस में लाभ मिलेगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में आपकी जन्म तिथि आपके स्वभाव, सोचने और फैसले लेने क बारे में काफी कुछ संकेत देती है। अंक शास्त्र की मानें तो हर इंसान का एक मूलांक होता है, जो उसके स्वभाव, काम, व्यवहार और रोजाना के जीवन में अपना असर दिखाता है। इसी कारण से कई लोग अपने मूलांक के हिसाब से इस बात को जानने की कोशिश करते हैं कि उनके लिए पैसे के लेन-देन या निवेश करने के लिए कौन-सा क्षेत्र सबसे सेफ हो सकता है।

हर व्यक्ति की अपनी पसंद और नपसंद होती हैं, इसलिए कुछ खास सेक्टर आपके मूलांक के हिसाब से आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि सिर्फ मूलांक के आधार पर ही मुनाफे का दावना नहीं किया जा सकता है। फिर भी अपनी खूबियों को समझकर फैसला लेना एक अच्छा और समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

मूलांक (1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 के जातकों का स्वामी का सूर्य होता है, इसलिए इन्हें ऐसी जगह अपने पैसे निवेश करने चाहिए, जहां नाम और पहचान में बढ़ोतरी हो। मूलांक 1 के जातकों के लिए बिजनेस, प्रीमियम प्रॉपर्टी और अपनी पहचान से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करना सबसे बेहतर साबित हो सकता है।

मूलांक (2,11,20, 29)

मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इस अंक के जातकों को ऐसी जगह निवेश करना चाहिए जहां जोखिम कम और भरोसा ज्यादा हो। इन्हें बार-बार ट्रेंड बदलने वाले निवेशों से बचना चाहिए। इनके लिए धीरे-धीरे किया गया निवेश बड़ी दौलत बनाता है।

मूलांक (3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 से जुड़े जातकों का स्वामी बृहस्पति (गुरु) को माना जाता है। इस अंक के जातकों को अपना पैसा सीखने और शिक्षा से जुड़ी चीजों में निवेश करना चाहिए। कोर्स, किताबें, नई स्किल्स और एजुकेशन से जुड़े क्षेत्रों में पैसा डालने से इन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इन्हें अपने ज्ञान पर खर्च करना चाहिए, जो भविष्य में इन्हें तगड़े रिटर्न देगा।

मूलांक (4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 से जुड़े जातकों का स्वामी राहु को माना जाता है। इस अंक के लोगों को अपना पैसा प्रॉपर्टी और लंबे समय के निवेश पर लगाना चाहिए। इनके लिए धीरे-धीरे बढ़ने वाला पैसा मजबूत निवेश का कारण बन सकता है। इन्हें शॉर्टकट की स्कीम से दूर रहना चाहिए। इनके लिए धैर्य के साथ किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

मूलांक (5, 14, 23)

अंक ज्योतिष के हिसाब से मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। मूलांक 5 के व्यक्तियों को अपना पैसा टेक्नोलॉजी, डिजिटल और नए बिजनेस में लगाना चाहिए। ये अपना पैसा ऑनलाइन बिजनेस में लगा सकते हैं, जहां इन्हें भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मूलांक (6, 15, 24)

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, लग्जरी, फैशन, कला और सुंदर चीजों के कारक माने जाते हैं। इस मूलांक से जुड़े जातकों को अपना पैसा इन सेक्टर में निवेश करने पर भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। जो चीजें लोगों को पसंद आती है और जिनकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती ही रहती हैं, वे आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।

मूलांक (7, 16, 25)

अंक ज्योतिष में 7 अंक केतु का माना जाता है। इस मूलांक से जुड़े लोगों को अपना पैसा गहरी समझ वाले क्षेत्र में निवेश करना चाहिए। बिना जानकारी या आधी-अधूरी जानकारी के कहीं भी निवेश करने से पैसा डूब सकता है। आपके लिए समझदारी से किया गया निवेश ही सबसे सुरक्षित निवेश साबित हो सकता है।

मूलांक (8,17,26)

मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। इस अंक से जुड़े लोगों को अपना पैसा ऐसा क्षेत्र में निवेश करना चाहिए, जो स्थिर हो और लंबे समय तक बेहतर रिटर्न दे सके। जल्दबाजी में किया गया निवेश इनके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।

मूलांक (9, 18, 27)

मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है, इसलिए इस अंक के जातकों को अपना पैसा ऐसे कामों पर लगाना चाहिए, जिनपर लोगों का भरोसा कायम हो। सर्विस, एनर्जी, और लोगों की सहायता से जुड़े काम आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। जहां आपका दिल लगता है, वहीं से सबसे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।