Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Love Horoscope 06 To 12 April 2025: इन राशियों की लव लाइफ की मुश्किलें होंगी दूर, यादगार रहेगा सप्ताह

    लव राशिफल (Weekly Love Rashifal) के अनुसार अप्रैल का नया सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों के जीवन में प्यार आने वाला है। वहीं कई राशि के जातकों को किसी से धोखा भी मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

    By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sun, 06 Apr 2025 03:00 PM (IST)
    Hero Image
    Weekly Love Rashifal 06 To 12 April 2025: पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Love Horoscope 06 To 12 April 2025: राशिफल के अनुसार, अप्रैल का नया सप्ताह सभी राशियों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों के माता-पिता लव मैरिज के लिए हां कह सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। आइए, पढ़ते है आज का लव राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपका साथी प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। आपके रिश्ते अपने साथी से मजबूत होंगे। इस सप्ताह आप फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि कुछ अनबन आप दोनों में किसी बात को लेकर हो सकती है। आपका यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपका साथी आपका सहयोग करेगा। वह आपके अनुकूल रहेगा। मौसम के हिसाब से यह सप्ताह पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपके मिजाज को समझेगा। वह आपको भरपूर प्यार देगा।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आपके परिवार के लोग आपके रिश्ते को महत्व नहीं देंगे, जिस कारण अनेक परिस्थितियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। आपका साथी आपके प्रति पूर्ण समर्पित होगा। वह आपके सहयोग में खड़ा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताएं। उन्हें आपकी जरूरत है।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। आप अपने साथी पर शक कर सकते हैं। कुछ लोग आपके रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं। उनकी मन की बातों को टटोलने का प्रयास करें। उनकी भावनाओं की कद्र करें।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से परेशान हो सकता है। वह अपनी मन की बात आपको बता नहीं पाएगा। इस व्यवहार के कारण आपका आपसी मतभेद बढ़ सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ आगामी जीवन के लिए नई प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही फैमिली प्लानिंग का विचार बन सकता है। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित होगा। कुछ नोकझोंक होते हुए भी यह सप्ताह आपका अच्छा रहेगा।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके विचारों से प्रभावित होगा। साथ ही पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर दूर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने मन की बात अपने साथी को नहीं कहीं, तो यह समय आपके अच्छा है। आप अपनी मन की बात उन्हें बोल सकते हैं। आपका साथी आपको महत्व देगा। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह संभल कर चलने का है। विरोधी वर्ग आपको आपके परिवार के खिलाफ कर सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। अपने पार्टनर के ऊपर विश्वास रखें। उनके साथ समय बिताएं। साथ ही उनके मन की बातों को समझने का प्रयास करें। साथ ही पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं। इसके अलावा अपने मन की बात शेयर करें।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय सही है। आपका साथी आपको अपने मन की बात कह सकता है। पार्टनर के साथ यह सप्ताह यादगार रहेगा। साथ ही आपका साथी आपकी बातों को महत्व देगा।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है, जिस कारण रिश्ते में दरार आ सकती है। अच्छा होगा पार्टनर के साथ बैठकर समय बिताएं। मन में चल रहे विचारों को दूर करें। साथ ही कुछ समय उनके साथ बिताएं।

    कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Weekly Love Horoscope)

    लव लाइफ के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। आपका पार्टनर दूसरों के भड़काने पर आप पर शक कर सकता है, जिस कारण रिश्ता टूट सकता है। अच्छा होगा पार्टनर के साथ बैठकर उनके मन में चल रहे शक को दूर करें। उनके साथ समय बिताएं।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Weekly Love Horoscope)

    इस सप्ताह अपने साथी को किसी दूसरे के साथ देखकर उनके बारे में गलत विचार मन में आ सकता हैं, जिस कारण आपकी लाइफ में बड़ी प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। किसी दूसरे की बातों में न आएं। अपने मन से इस तरह की बातों को हटाकर अपने साथी से बैठकर रिश्ते के बारे में बातचीत करें।