Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Love Horoscope March 2025: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रोमांस से भरा रहेगा यह महीना

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 06:28 PM (IST)

    March 2025 Ka Love Rashifal अब जल्द ही मार्च के महीने की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल के अनुसार इस महीने में कुछ राशियों को पार्टनर का बेहद प्यार मिलेगा। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में खुशियां आएंगी। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मार्च माह का लव (Monthly Love Horoscope March 2025) राशिफल।

    Hero Image
    Monthly Love Horoscope March 2025: पढ़िए मार्च महीने का लव राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Love Horoscope March 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च के महीने में कई ग्रह अपने चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है। राशिफल के अनुसार, मार्च के महीने में कुछ राशियों का पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। वहीं, कुछ राशियों को पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। ऐसे में आइए पंड़ित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मार्च का महीना कैसा रहने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope March 2025)

    इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका लव पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। आप अपनी मन की बात पार्टनर को बोल सकते हैं। एक तरफा आपका प्रेम आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह महीना प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है।

    वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइफ वालों के लिए यह महीना खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपका एक तरफा प्रेम है, तो इस महीने आपका पार्टनर अपने विचार आपके सामने रख सकता है। इस महीने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइफ वालों के लिए यह महीना सुखद आनंद से भरा रहेगा। आपका पार्टनर और आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कुछ समय इस महीने आप अपने साथी के साथ बिताएंगे, जिससे आपके संबंध मजबूत होंगे। आपका साथी बहुत दिन से अपने मन की बात आपको बोलना चाहता है। हो सकता है इस महीने वह अपने मन की बात आपसे शेयर करें।

    कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइफ बालों के लिए यह महीना खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपका एक तरफा प्रेम है, तो इस महीने आपका लव पार्टनर अपने विचार आपके सामने रख सकता है। आपका लव आपके प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है। पार्टनर  साथी के साथ यह महीना मस्ती से भरपूर रहेगा।

    सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope March 2025)

    यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी।  

    कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइफ वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपके साथ रोमांस से भरपूर रहेगा। साथ ही आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद इस महीने आप लेंगे। आपकी लव लाइफ में यह सुखद फल होंगे।

    तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope March 2025)

    यह महीना लव लाइफ वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ इस महीने काफी खुश दिखाई देग। इस महीने आप अपने साथी के साथ कहीं विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए भरपूर समय मिलेगा।

    वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope March 2025)

    इस महीने अपने लव पार्टनर के साथ आप अपनी लाइफ के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका अच्छा असर आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। इस महीने आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप दोनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

    धनु मासिक लव राशिफल (Sagittarius Monthly Love Horoscope March  2025)

    यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी।  अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाएं।

     

    मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइफ वालों के लिए यह महीना कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। इस महीने आप दोनों में आपसी समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। कुछ बातों को लेकर वाद विवाद की स्थिति आप दोनों की तरफ से हो सकती है, जिस कारण निजी लाइफ में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। अच्छा होगा विवाद से दूर रहें।

     

    कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइव वालों के लिए यह महीना खासा अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ फुल मस्ती करेंगे। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन आदि पर आप जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है।

    मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope March 2025)

    लव लाइव वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। साथ ही आपको अपने परिवार का विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। इस कारण यह महीना परेशानियों से भरा रहेगा।  अच्छा होगा अपने पार्टनर की मन की बातों को समझने का प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope March 2025: फिर से चल निकलेगा बिजनेस, इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा मार्च

      

    comedy show banner
    comedy show banner