Monthly Love Horoscope January 2025: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, जनवरी के अंत तक रिश्ता होगा तय

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Tue, 31 Dec 2024 02:43 PM (IST)

जनवरी महीने की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष दृष्टिकोण से इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। शुक्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। आइए पंड़ित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों का लव राशिफल (Monthly Love Horoscope January 2025) कैसा रहने वाला है?

Hero Image
Monthly Love Horoscope January 2025: पढ़ें, मासिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल के अनुसार, साल 2025 का पहला महीना कई राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए खूबसूरत रहने वाला है। मासिक राशिफल के अनुसार जनवरी माह में कुछ जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं, कुछ जातकों की लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जनवरी महीने का मासिक लव राशिफल (January 2025 Ka Love Rashifal) जानते हैं।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope January 2025)

लव लाइफ के लिए यह महीना शानदार रहेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। यह सुखद समाचार आपके लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा। आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकता है। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope January 2025)

इस महीने प्रेम प्रसंग से जुड़े लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपके परिवार वालों ने अभी तक आपके रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया है, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी बातों को भूल कर परिवार के लोग आपके संबंध को स्वीकार करेंगे। आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा।

मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope January 2025)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर इस महीने आपके साथ खुश रहेगा। आपकी हर इच्छा को पूरा करेगा। इस महीने आप अपने साथी के साथ एक बेहतरीन पल बिताएंगे। साथ ही कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आप अपने मन की बात अपने साथी को बोलना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा है।

कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope January 2025)

इस महीने पार्टनर के साथ आप अपनी लाइफ के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका फायदा आगामी समय में आपको दिखाई देगा। इस महीने आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप दोनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope January 2025)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके साथ खूबसूरत पल बिताएगा। साथ ही आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के लिए यह महीना शानदार रहेगा। इस महीने आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है।

कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope January 2025)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए सुखद रहने वाला है। कोई बड़ी खुशखबर मिल सकती है। यदि आपके परिवार वाले अभी तक आपके संबंध को एक्सेप्ट नहीं किया है, तो इस महीने आपको सहमति मिल सकती है। पुरानी बातों को भुला कर परिवार के फैसले को स्वीकार करें।

तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope January 2025)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए तनाव से भरा रह सकता है। आप दोनों में विवाद या लड़ाई हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में मनमुटाव दिखाई देगा। अच्छा होगा एक साथ बैठकर समस्या का हल निकालें। अपने पार्टनर से खुलकर अपनी बात रखें।

वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope January 2025)

इस सप्ताह पार्टनर से कुछ बातों को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आपका साथी कुछ समय के लिए आपसे दूर जा सकता है। इससे आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा अपने संबंध को बचाने के लिए अपने साथी के साथ बैठकर बातचीत करें और अपने लाइफ की प्रॉब्लम को सॉल्व करें।

धनु मासिक लव राशिफल (Sagittarius Monthly Love Horoscope January 2025)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है। आप दोनों के बीच में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिस कारण विवाद हो सकता है। अच्छा होगा पार्टनर से अपने दिल की बात को शेयर करें। उनको अपने बारे में सब कुछ सही-सही बताएं, नहीं तो आप दोनों के बीच में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope January 2025)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ इस महीने काफी खुश दिखाई देगा। वह अपने मन की बात आपको बोल सकता है। साथ ही इस महीने आप अपने साथी के साथ कहीं सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope January 2025)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना खास रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ फुल एंजॉय करेंगे। आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा। इस महीने आप अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है। यदि साथी से अपने मन की बात नहीं की है, तो यह समय आपके लिए सही है। आपका पार्टनर आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।

मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope January 2025)

इस महीने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके इस व्यवहार के चलते कोई दूसरा फायदा उठा सकता है। अच्छा होगा समस्या का निदान करें। वाणी पर कंट्रोल रखें। अपने पार्टनर का ख्याल रखें।