विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal 15 Dec 2023: पार्टनर से मिलेगा धोखा, ऑफिस में होगा नैन-मटक्का, फिक्स होगी सगाई, पढ़ें लव राशिफल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Fri, 15 Dec 2023 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 15 Dec Today Love Horoscope शुक्रवार 15 दिसंबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्र देव के राशि पर ...और पढ़ें

Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2023: पार्टनर से मिलेगा धोखा, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2023: शुक्रवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को आज पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर का ध्यान रखें। आज उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज के दिन आप उनको कोई गिफ्ट उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होगी।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं। आज आपका साथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। पुरानी चल रही आपसी मनमुटाव आज दूर होंगे। आपका साथी आज आपको कोई बड़ा तोहफा दे सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे बहुत सारी आकांक्षाएं लेकर बैठा है, जिसे आज आप पूरा करें। आज अपने पार्टनर को गिफ्ट दें। उनके साथ समय बिताएं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार की डोर और मजबूत होगी। आज अपने साथी के साथ कहीं बाहर समय बिताएं।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कुछ पर्सनल बातें छुपाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि, आपका भेद खुलने से आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। अच्छा होगा कि आज अपने साथी के साथ समय बिताएं व मन में चल रही कोई बात समय देखकर बोल सकते हैं। बिना उनके मन के भाव को समझें। कोई भी बात कहना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ पर्सनल चीजों पर बात न करें, नहीं तो आप दोनों का समय और मूड खराब हो सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छे से बिताएं। उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश होगा। आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करें व उन्हें कोई गिफ्ट या उपहार दें, जिससे उनका मूड अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान आप बना सकते हैं। रात्रि का खाना आज आप अपने पार्टनर के साथ कर सकते हैं। आज का दिन खास है। आज बाहर घूमने की अपेक्षा अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं व उनका ख्याल रखें, जिससे आप दोनों के बीच संबंध और अच्छा होगा।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर का ख्याल रखें। आज का दिन आपके लिए बहुत स्पेशल रहने वाला है। आपका पार्टनर आज आपके प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज अपने पार्टनर को नाराज न करें। उन्हें खुश करने के लिए कोई गिफ्ट आज आप दे सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर को भरपूर समय दें। उनके साथ समय बिताएं। आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होंगी। आज अपने पार्टनर को मनाने के लिए गिफ्ट आदि दे सकते हैं, जिससे पुराने चले आ रही दूरियां खत्म होंगी। आप दोनों के बीच प्रेम संबंध मधुर होंगे।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर पुरानी बातों को भूलकर आपके करीब आ सकता है। अच्छा होगा कि आप भी पुरानी बातों को भूलकर पुनः उनके प्यार को एक्सेप्ट करें। साथ ही अपने पार्टनर की मनाने के लिए कोई गिफ्ट आदि दे सकते हैं। उनके साथ समय बिताएं जो आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ पुराने विवादों को खत्म कर एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपके लिए पुरानी बातों को भुलाकर अपने मन की बात आपसे बोल सकता है। आप अपने पार्टनर की बातों को एक्सेप्ट करें, जिससे आप दोनों के बीच का तनाव खत्म होगा। आप एक नए रिश्ते की नींव रख पाएंगे। आज का दिन आप दोनों की दूरियां खत्म करने वाला है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच की दूरियां खत्म होंगे। आज का दिन आप दोनों साथ बिताएं। साथ ही कहीं बाहर घूमने जाएं। गिफ्ट देना आज आप दोनों के बीच की दूरियां खत्म करेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेगा।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। पुरानी विवादों को खत्म करें। आज अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करें। उनके लिए कुछ स्पेशल करें, जिससे वह पुरानी बातों को भूल जाए। आज अपनी मन की बात आप अपने साथी से बोल सकते हैं। पुरानी बातों को खत्म कर पार्टनर को सॉरी बोल मैटर को खत्म करें व अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत करें।

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।