लव राशिफल 29 सितंबर: शुक्र और बुध बढ़ाएंगे प्यार की मिठास, इन 4 राशियों की लव लाइफ होगी खास
मेष राशि के चंद्रमा दिल की बात पर एक्शन लेने का मन बनाएंगे, जबकि तुला राशि के शुक्र और बुध कनेक्शन, बातचीत और सोशल केमिस्ट्री को बढ़ाएंगे।

29 सितंबर का लव राशिफल: शुक्र और बुध से बढ़ेगी प्यार की मिठास
तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। आज कर्क राशि में मंगल और उच्च के गुरु फीलिंग्स को गहरा करेंगे, वहीं मीन राशि में वक्री शनि कुछ लोगों को पुराने एक्सपीरियंस पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
प्यार में हर दिन कोई बड़ा ट्विस्ट नहीं आता। कई बार एक मैसेज, किसी की बदली हुई टोन, अचानक हुई मुलाकात या साथ बिताया थोड़ा-सा क्वालिटी टाइम भी रिश्ते का मूड बदल देता है। 29 सितंबर को प्लैनेटरी एनर्जी कुछ ऐसी ही है। मेष राशि के चंद्रमा फीलिंग्स को एक्शन में बदलने का पुश देंगे। तुला राशि के शुक्र रिश्तों में अट्रैक्शन और बैलेंस बढ़ाएंगे, जबकि बुध बातचीत को आगे ले जाएंगे।
दूसरी ओर कर्क में नीच के मंगल इमोशंस को जल्दी ट्रिगर कर सकते हैं और उच्च के गुरु उसी जगह अंडरस्टैंडिंग और इमोशनल डेप्थ देने का काम करेंगे। मीन में वक्री शनि आपको यह देखने पर मजबूर कर सकते हैं कि किसी रिश्ते में सिर्फ केमिस्ट्री है या सच में लॉन्ग-टर्म वैल्यू भी है।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
सिंगल: आज किसी नए व्यक्ति से हुई बातचीत उम्मीद से ज्यादा इंटरेस्टिंग लग सकती है। मेष राशि के चंद्रमा आपको पहला स्टेप लेने का कॉन्फिडेंस देंगे, इसलिए किसी कनेक्शन को सिर्फ इसलिए इग्नोर न करें कि शुरुआत कैजुअल है। लेकिन अट्रैक्शन को कमिटमेंट समझने की जल्दी भी न करें।
रिलेशनशिप में: आज आप चाहते हैं कि पार्टनर भी उतना ही इनवॉल्व्ड दिखे जितने आप हैं। मेष के चंद्रमा आपको पहल करने के लिए पुश करेंगे, जबकि तुला के शुक्र रिश्ते में बैलेंस की जरूरत समझाएंगे। अगर पार्टनर का रिस्पॉन्स आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो तो तुरंत कन्क्लूजन निकालने के बजाय उनकी सिचुएशन भी देखें।
विवाहित: घर-परिवार से जुड़ा कोई काम आप दोनों को साथ ला सकता है। कर्क राशि में मंगल और उच्च के गुरु फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटीज के बीच केयरिंग साइड को मजबूत करेंगे। किसी छोटे घरेलू काम में पार्टनर की मदद करना आज बड़े जेस्चर से ज्यादा मीनिंगफुल साबित हो सकता है।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
सिंगल: आज सोशल सर्कल के जरिए कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है जिसके साथ आपकी वाइब नेचुरली मैच करे। तुला के शुक्र अट्रैक्शन को बढ़ाएंगे, इसलिए पहली नजर का इंटरेस्ट संभव है। फिर भी आज सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर दें कि सामने वाला आपकी बाउंड्रीज और वैल्यूज को कितना रिस्पेक्ट करता है।
रिलेशनशिप में: आज पार्टनर की तरफ से कोई छोटा जेस्चर आपका मूड बेहतर कर सकता है। तुला राशि के शुक्र रिलेशनशिप में सॉफ्टनेस और म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग बढ़ा रहे हैं। साथ ही परिवार से जुड़ी किसी बात पर डिस्कशन हो सकती है, जहां आपकी दोनों की प्रायोरिटीज सामने आएंगी।
विवाहित: घर पर मेहमान या फैमिली डिस्कशन रिलेशनशिप का फोकस बन सकता है। कर्क राशि में उच्च के गुरु फैमिली बॉन्डिंग को मजबूत करेंगे, इसलिए किसी प्रैक्टिकल डिसीजन में पार्टनर को शामिल करना रिश्ते में ट्रस्ट बढ़ाएगा। आज रोमांस बहुत ड्रामैटिक नहीं होगा, लेकिन कनेक्शन स्टेडी रहेगा।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
सिंगल: किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या एक अनएक्सपेक्टेड इंटरैक्शन आपका मूड बदल सकता है। तुला के शुक्र सोशल चार्म बढ़ा रहे हैं और मेष के चंद्रमा आपको ज्यादा एक्सप्रेसिव बना रहे हैं। किसी नए कनेक्शन में केमिस्ट्री महसूस हो सकती है, खासकर तब जब बातचीत बिना किसी प्रेशर के आगे बढ़े।
रिलेशनशिप में: आज रिलेशनशिप में बाहर निकलने, साथ कुछ नया करने या सिंपल आउटिंग का मन हो सकता है। मेष राशि के चंद्रमा रूटीन तोड़ने की इच्छा बढ़ाएंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से रिश्ता थोड़ा प्रेडिक्टेबल लग रहा था, तो एक छोटा-सा शेयर्ड प्लान भी मूड काफी बदल सकता है।
विवाहित: बच्चों या परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर घर का माहौल हल्का करेगी। उच्च के गुरु फैमिली हैप्पीनेस को सपोर्ट कर रहे हैं, इसलिए पार्टनर के साथ मिलकर उस खुशी को सेलिब्रेट करें। आज क्वालिटी टाइम किसी महंगे प्लान से नहीं, साथ बैठकर किए गए छोटे काम से भी बन सकता है।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
सिंगल: आज फीलिंग्स बहुत जल्दी डेवलप हो सकती हैं। कर्क राशि में मंगल अट्रैक्शन को इंटेंस बना रहे हैं, जबकि उच्च के गुरु उसी एनर्जी को इमोशनल डेप्थ दे रहे हैं। इसलिए किसी नए व्यक्ति के लिए इंटरेस्ट जेनुइन हो सकता है, लेकिन पहले यह देखें कि सामने वाले के एक्शंस उनकी बातों से मैच करते हैं या नहीं।
रिलेशनशिप में: छोटी-सी बात भी आज जरूरत से ज्यादा पर्सनल लग सकती है। कर्क में मंगल इमोशनल रिएक्शन बढ़ा सकते हैं, जबकि उच्च के गुरु आपको सिचुएशन को ब्रॉडर पर्सपेक्टिव से देखने में मदद करेंगे। पार्टनर की कोई बात चुभे तो उसी मोमेंट पर रिएक्शन देने के बजाय थोड़ा पॉज़ लेना बेहतर रहेगा।
विवाहित: आज पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिल सकता है। फैमिली या बच्चों से जुड़ी कोई बात भी डिस्कशन का हिस्सा बनेगी। उच्च के गुरु केयर और प्रोटेक्शन की भावना मजबूत करेंगे, इसलिए दिन के अंत तक कोई ऐसी खबर या मोमेंट मिल सकता है जिससे घर का मूड बेहतर हो।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
सिंगल: किसी पुराने कॉन्टैक्ट या फ्रेंड सर्कल से दोबारा कनेक्शन बन सकता है। मेष राशि के चंद्रमा आपको ज्यादा ओपन और एक्सप्रेसिव रखेंगे, जबकि तुला के शुक्र सोशल इंटरैक्शंस में चार्म बढ़ाएंगे। पुरानी पहचान अचानक इंटरेस्टिंग लग सकती है, लेकिन इस बार सामने वाले के बिहेवियर को पहले ऑब्जर्व करें।
रिलेशनशिप में: आज आपको पार्टनर के साथ क्लियर कम्युनिकेशन की जरूरत महसूस होगी। तुला राशि में बुध रिश्ते की बातों को शब्द देने में मदद करेंगे, लेकिन जल्दी में कही गई बात मिसअंडरस्टूड भी हो सकती है। अपनी बात स्ट्रॉन्ग रखें, पर टोन ऐसी हो कि डिस्कशन आर्ग्युमेंट में न बदले।
विवाहित: घर के काम और फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटीज आपकी रोमांटिक प्लानिंग को थोड़ा पीछे कर सकती हैं। फिर भी किसी फ्रेंड या रिलेटिव से जुड़ी एक्टिविटी में पार्टनर का साथ मिल सकता है। आज रिलेशनशिप को स्मूद रखने की की बड़े प्रॉमिस नहीं, बल्कि छोटी-छोटी प्रैक्टिकल सपोर्ट होगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
सिंगल: आज किसी की पर्सनैलिटी या बात करने का तरीका आपको अट्रैक्ट कर सकता है। लेकिन यह अट्रैक्शन सिर्फ अपीयरेंस तक सीमित है या जेनुइन कम्पैटिबिलिटी भी है, यह समझने के लिए थोड़ा टाइम दें। वक्री शनि आपको पुराने एक्सपीरियंस से सीख लेकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहे हैं।
रिलेशनशिप में: पार्टनर के किसी बिहेवियर को लेकर आपके मन में सवाल उठ सकता है। आज इमैजिनेशन और रियलिटी के बीच फर्क रखना जरूरी होगा। तुला के बुध बातचीत का रास्ता खोलेंगे, इसलिए किसी पुराने टॉपिक को लेकर ओवरथिंक करने के बजाय फैक्ट्स पर ध्यान दें और सिचुएशन को नेचुरली अनफोल्ड होने दें।
विवाहित: आज परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके रिलेशनशिप पर असर डाल सकती है। घर से जुड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटीज के कारण आपका ध्यान कई तरफ बंट सकता है। कर्क में उच्च के गुरु फैमिली सपोर्ट बढ़ाएंगे, इसलिए पार्टनर के साथ मिलकर प्रैक्टिकल डिसीजन लेने से अननेसेसरी स्ट्रेस कम रहेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
सिंगल: आज अट्रैक्शन आपकी तरफ खुद आ सकता है। आपकी राशि में मौजूद शुक्र चार्म और रोमांटिक अपील बढ़ा रहे हैं, जबकि बुध बातचीत को नेचुरल बना रहे हैं। किसी नए व्यक्ति के साथ कन्वर्सेशन अनएक्सपेक्टेडली लॉन्ग हो सकती है। बस शुरुआती केमिस्ट्री को लेकर बहुत जल्दी फ्यूचर इमैजिन न करें।
रिलेशनशिप में: आज पार्टनर के साथ ट्रैवल प्लान, आउटिंग या किसी सोशल इवेंट की बात बन सकती है। तुला के शुक्र रिलेशनशिप में बैलेंस चाहते हैं, इसलिए डिसीजन लेते समय सिर्फ अपनी प्रेफरेंस नहीं, पार्टनर की इच्छा भी उतनी ही इम्पॉर्टेंट लगेगी। यही अप्रोच क्लोजनेस बढ़ाएगी।
विवाहित: कोई जॉइंट फैमिली डिसीजन आपके रिश्ते को फिर टीम मोड में ला सकता है। आज आप दोनों के बीच लॉन्ग कन्वर्सेशन संभव है। कर्क में उच्च के गुरु इमोशनल सपोर्ट बढ़ा रहे हैं, इसलिए प्रैक्टिकल रिस्पॉन्सिबिलिटीज भी बॉन्डिंग का हिस्सा बन सकती हैं, बोझ नहीं।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
सिंगल: किसी नए व्यक्ति की प्रेजेंस आपको जल्दी नोटिस हो सकती है। मेष राशि के चंद्रमा क्यूरियोसिटी और इनिशिएटिव बढ़ाएंगे, जबकि तुला के शुक्र अट्रैक्शन को सपोर्ट करेंगे। लेकिन आज सबसे जरूरी है कि इंटेंसिटी को ट्रस्ट न समझें। सामने वाले को जानने के लिए थोड़ा टाइम दें।
रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर डिसअग्रीमेंट हो सकता है और मंगल की इमोशनल एनर्जी रिएक्शन को तेज कर सकती है। ऐसे समय में कौन सही है, इस डिबेट से ज्यादा जरूरी होगा यह समझना कि असली इश्यू क्या है। कोई थर्ड पर्सन आपकी रिलेशनशिप डायनेमिक्स को प्रभावित करे, तो बाउंड्रीज क्लियर रखें।
विवाहित: घर या आसपास के लोगों से जुड़ी कोई बात मूड डिस्टर्ब कर सकती है। इसका असर पार्टनर पर निकालना आसान होगा, लेकिन जरूरी नहीं कि वह सही रास्ता हो। उच्च के गुरु आपको प्रोटेक्टिव और मैच्योर रिस्पॉन्स की ओर ले जाएंगे। शाम तक सिचुएशन संभालने का मौका मिल सकता है।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
सिंगल: किसी नए व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है, लेकिन आज ट्रस्ट धीरे-धीरे बिल्ड करना बेहतर रहेगा। मेष राशि के चंद्रमा एक्साइटमेंट बढ़ाएंगे और आपको जल्दी आगे बढ़ने का मन कर सकता है। पहले देखें कि सामने वाला कंसिस्टेंसी रखता है या सिर्फ मोमेंटरी अटेंशन दे रहा है।
रिलेशनशिप में: घर या दूसरी रिस्पॉन्सिबिलिटीज के कारण पार्टनर को उतना टाइम न दे पाना टेंशन की वजह बन सकता है। वक्री शनि आपको रिलेशनशिप में रिस्पॉन्सिबिलिटी का दूसरा पक्ष दिखाएंगे-सिर्फ फीलिंग्स नहीं, प्रेजेंस भी जरूरी है। पार्टनर से जुड़े किसी इश्यू में ईगो को बीच में न आने दें।
विवाहित: परिवार की किसी बात पर आपकी राय और पार्टनर की सोच अलग हो सकती है। आज किसी दोस्त या बड़े सदस्य की सलाह यूज़फुल साबित हो सकती है। कर्क में उच्च के गुरु फैमिली हार्मनी को सपोर्ट करेंगे, इसलिए डिसअग्रीमेंट को रिलेशनशिप प्रॉब्लम बनाने के बजाय एक अलग ओपिनियन की तरह देखें। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
सिंगल: आज किसी वर्क-रिलेटेड कनेक्शन, सोशल इंटरैक्शन या फैमिली सर्कल के जरिए कोई नया व्यक्ति इंटरेस्टिंग लग सकता है। तुला के शुक्र आपकी सोशल प्रेजेंस को मजबूत करेंगे। शुरुआत प्रैक्टिकल बातचीत से होगी, लेकिन धीरे-धीरे उसमें पर्सनल इंटरेस्ट जुड़ सकता है।
रिलेशनशिप में: वर्कलोड और रिलेशनशिप के बीच बैलेंस बनाना आज थोड़ा मुश्किल लग सकता है। पार्टनर आपकी सिचुएशन समझेंगे, लेकिन उन्हें सिर्फ एक्सप्लेनेशन नहीं, आपका टाइम भी चाहिए होगा। कर्क राशि में मंगल इमोशनल प्रेशर बढ़ा सकते हैं, इसलिए बिजी शेड्यूल के बीच एक छोटा क्वालिटी-टाइम प्लान काफी असरदार रहेगा।
विवाहित: घर में किसी गेस्ट, पूजा या फैमिली एक्टिविटी की वजह से दिन बिजी रहेगा। इसके बावजूद पार्टनर के साथ मिलकर काम करने से अननेसेसरी फ्रिक्शन नहीं बनेगा। उच्च के गुरु फैमिली साइड को सपोर्ट करेंगे, इसलिए आज साथ मिलकर निभाई गई रिस्पॉन्सिबिलिटी भी इंटीमेसी बढ़ा सकती है।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
सिंगल: आज नया फ्रेंड या सोशल कनेक्शन धीरे-धीरे रोमांटिक इंटरेस्ट में बदलता दिख सकता है। आपके लिए शुरुआत फ्रेंडशिप से होना ज्यादा नेचुरल रहेगा। मेष राशि के चंद्रमा आपको इनिशिएटिव देंगे, लेकिन इस बार सबसे इंटरेस्टिंग चीज होगी सामने वाले की पर्सनैलिटी को बिना किसी एक्सपेक्टेशन के जानना।
रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ किसी इवेंट, हॉबी या प्रेफर्ड प्लान को लेकर एक्साइटमेंट बन सकती है। तुला के शुक्र शेयर्ड एक्सपीरियंस को सपोर्ट कर रहे हैं। फिर भी आपका फोकस कई लोगों और कामों में बंट सकता है, इसलिए पार्टनर को यह महसूस कराना जरूरी होगा कि वे आपकी प्रायोरिटी लिस्ट में सिर्फ नाम भर नहीं हैं।
विवाहित: आज घर में लंबी फैमिली डिस्कशन हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी प्लान या हाउसहोल्ड डिसीजन पर आपकी बात सुनी जाएगी। राहु की वजह से बहुत सारे ऑप्शंस एक साथ अट्रैक्टिव लग सकते हैं, इसलिए फाइनल डिसीजन लेते समय प्रैक्टिकल साइड को नजरअंदाज न करें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
सिंगल: आज किसी नए व्यक्ति के प्रति इंटरेस्ट अचानक बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे लेकर सिर्फ अट्रैक्शन नहीं बल्कि मीनिंग भी तलाशेंगे। मीन राशि में वक्री शनि आपको इमोशनल मैच्योरिटी की तरफ ले जाएंगे, जबकि मेष के चंद्रमा आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस देंगे। इसलिए पास्ट और प्रेजेंट को आपस में मिक्स न करें।
रिलेशनशिप में: पार्टनर को समझने की कोशिश करते हुए खुद की फीलिंग्स भी क्लियर रखना जरूरी होगा। कर्क में उच्च के गुरु इमोशनल डेप्थ देंगे, लेकिन मंगल सेंसिटिविटी बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर कोई बात बॉदर कर रही है तो उसे पैसिव-एग्रेसिव तरीके से दिखाने के बजाय सही टाइम पर नेचुरली एक्सप्रेस करें।
विवाहित: आज घर में गेस्ट, फैमिली डिस्कशन या किसी महत्वपूर्ण घरेलू प्लान की वजह से रिलेशनशिप का फोकस प्रैक्टिकल मैटर्स पर रहेगा। इसके बावजूद पार्टनर के साथ किसी फ्यूचर प्लान, यात्रा या लर्निंग से जुड़े आइडिया पर बात हो सकती है। वक्री शनि आपको याद दिलाएंगे कि स्टेबल रिलेशनशिप छोटे लेकिन कंसिस्टेंट एफर्ट्स से बनता है।
लेखिका: तान्या सिंह, Astropatri.com, अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
