Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Love Rashifal 25 September 2023: लव लाइफ वालों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन? पढ़िए लव राशिफल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    Aaj Ka Love Rashifal 25 September 2023 लव राशिफल के अनुसार आज यानी 25 सितंबर के दिन अधिकांश राशियों को लव लाइफ में भरपूर आनंद मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज के दिन प्रेम के क्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सोमवार का दिन सभी राशियों के लव लाइफ में क्या बदलाव लाएगा?

    Hero Image
    Aaj Ka Love Rashifal 25 September 2023: लव लाइफ वालों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन? पढ़िए लव राशिफल

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Aaj Ka Love Rashifal 25 September 2023: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, 25 सितंबर, सोमवार का दिन सभी लव लाइफ वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि आज कुछ राशियों को अपनी लव-लाइफ में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। बदलते मौसम के कारण पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। कुछ बातों को लेकर आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है। अच्छा होगा कि साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपसे प्रसन्न रहेगा। साथ ही अपने मन के भाव को आपसे प्रकट कर सकता है।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है। साथ ही पार्टनर पुरानी नाराजगियों के लिए माफी मांग सकता है। रिश्ते को मधुर और मजबूत बनाने के लिए पुरानी बातों को इग्नोर करें।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

    पार्टनर से कुछ बातें छुपाना आज आपके लिए महंगा पड़ सकता है। किसी दूसरे के द्वारा आपके बारे में कुछ जानकारियां मिलने से आपका पार्टनर आपसे बेहद नाराज हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने पार्टनर के साथ बैठकर सारी समस्याओं का हल निकालें। अपने साथी का ख्याल रखें।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। इस वजह से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

    पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके चलते आपका पार्टनर परेशान रहेगा। इस समय अपने साथी के साथ रहें। मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने पार्टनर को बचाएं। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर कि कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आपका साथी आपसे कुछ बातें छुपा रहा है। इन बातों का पता चलने पर आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर से बातचीत करें।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। अगर उसने अभी तक आपसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, तो आज वह अपने मन की बात बोल सकता है। साथ ही वह आपसे भी यही उम्मीद रखता है कि आप उसके प्यार को एक्सेप्ट करें।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है। वह आज आपसे शेयर कर सकता या सकती है। इसके चलते आज कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इस कारण बाहर जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। इसके लिए आज आपका मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आप की प्लानिंग भी फेल हो सकती है।

    कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

    आपका पार्टनर आज आप से अपने मन की बात कह सकता है। साथ ही लाइफ पार्टनर बनने के लिए भी राजी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका पार्टनर आज आपके साथ खुश दिखाई देगा। आज आप फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही पार्टनर के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner