विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: आपकी राशि आपके बारे में बता सकती है ये चीजें, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published: Wed, 21 Feb 2024 04:30 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार जातक के जन्म के अवसर पर ग्रहों की स्थिति देखकर उसकी राशि का निर्धारण ...और पढ़ें

Zodiac Signs आपकी राशि आपके बारे में बता सकती है ये चीजें।
Zodiac Signs आपकी राशि आपके बारे में बता सकती है ये चीजें।

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र में मानी गई हैं 12 राशियां।
  2. प्रत्येक राशि का होता है एक खास मतलब।
  3. व्यक्ति के बारे में कुछ बता सकती है उसकी राशि।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति की राशि उसकी ताकत, कमजोरियां, गुण और दोष के बारे में बता सकती है। बारह नक्षत्रों से मिलकर और बारह खंडों यानी मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन में विभाजित होकर 12 राशियां बनती हैं। प्रत्येक राशि को एक विशेष चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता है।

1. मेष राशि

12 प्रकार की सबसे पहली राशि मेष है, जिसका तत्व अग्नि होता है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस राशि के जातक स्वभाव में थोड़े जिद्दी होते हैं, लेकिन उत्साही भी होते हैं। साथ ही इन लोगों का मन की चंचल होता है। इन्हें किसी भी चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है।

2. वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी होता है। स्वभाव की बात करें, तो वृषभ राशि के लोग परिश्रमी होते हैं। सामान्यतः इनका मन चंचल नहीं, बल्कि गंभीर होता है। यह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और इनका तत्व वायु होता है। इस राशि के जातक कल्पनाशील और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें लोगों से दोस्ती करना पसंद होता है। इस राशि के जातक अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही इनकी प्रवृति धार्मिक होती है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं और इसका तत्व पानी होता है। इस राशि के जातक किसी भी मौके को छोड़ना पसंद नहीं करते। अपने इसी गुण के चलते यह लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं। लेकिन इनका मन चंचल होता है। साथ ही इनकी प्रवृति आध्यात्मिक होती है।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं और इस राशि का तत्व वायु होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस राशि के जातकों को गर्म स्वभाव का माना गया है। यह कभी किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते और न ही कभी हार मानते हैं। इस राशि के लोग ईमानदार व न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही यह लोग दोस्तों से मिलजुल कर रहते हैं।

6. कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध है और तत्व पृथ्वी है। कन्या राशि के जातक कलात्मक होने के साथ-साथ शांत प्रकृति के भी होते हैं। ये लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी आकर्षक होती है। साथ ही यह थोड़े शर्मीले भी होते हैं। इस राशि के जातकों को पढ़ने-लिखने का शौक होता है।

7. तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और इस राशि का तत्व वायु है। इनका स्वभाव बहुत ही व्यवहारिक होता है। ये लोग किसी भी समस्या का सामना बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं। साथ ही यह लोग मेहनती, ईमानदार और न्यायप्रिय भी होते हैं। ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं और जल तत्व होता है। इसका स्वभाव गर्म होता है। लेकिन साथ ही यह लोग न्यायप्रिय भी होते हैं। दूसरों की चिंता में खुद भी परेशान हो जाते हैं। स्वभाव से ये लोग शांत होते हैं और इनमें विनम्रता पाई जाती है।

9. धनु राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं और इसका तत्व अग्नि माना गया है। इस राशि के जातक बहुत ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। साथ ही यह दृढ़ निश्चय और न्यायप्रिय भी होते हैं। ईमानदारी और वफादारी भी इनकी खासियत है। कर्मठ होने के साथ-साथ यह लोग मेहनती भी होते हैं।

10. मकर राशि

मकर राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव माने जाते हैं और इस राशि का तत्व पृथ्वी है। इस राशि के जातक चालाक और परिस्थिति के अनुसार व्यवहार करने वाले होते हैं। जिस काम को यह ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। साथ ही यह काफी अनुशासनप्रिय भी होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते हैं।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि का तत्व वायु है। इस राशि के जातक बहुत ही व्यवहारिक प्रवृत्ति के होते हैं। यह अपने विचारों और जीवन में स्वतंत्रता पसंद करते हैं। उत्साही होने के साथ-साथ यह सक्रिय भी होते हैं। इसके साथ ही ये लोग थोड़ा भावुक भी होते हैं। कुंभ राशि के लोग आमतौर पर आकर्षक और मजबूत व्यक्तित्व के होते हैं।

12. मीन राशि

आखिरी राशि यानी मीन राशि का तत्व जल होता है। इस राशि के लोग कलात्मक होते हैं। यह जातक स्वभाव से काफी दयालु होते हैं। इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। किसी भी मुश्किल परिस्थिति को ये लगो आसानी से सुलझा लेते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।