विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Panchang 24 September to 30 September 2023: साप्ताहिक पंचांग से जानिए शुभ योग और राहु काल का समय

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:09 PM (IST)

Weekly Panchang 2023 ज्योतिष शास्त्र में पंचांग को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले पंचांग के द्वारा शुभ और अशुभ समय का पता लगाया जाता है। बता दें कि सितंबर मास का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह को अध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का साप्ताहिक पंचांग।

Hero Image
Weekly Panchang 2023 24 September to 30 September 2023: पढ़िए साप्ताहिक पंचांग

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Panchang 2023 24 September to 30 September 2023: सितंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। साप्ताहिक पंचांग के इस भाग में हम बात करेंगे, 24 सितंबर से 30 सितंबर 2023 की। पंचांग में बताया गया है कि इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। बता दें कि इस सप्ताह में परिवर्तिनी एकादशी, प्रदोष व्रत और अनंत चतुर्दशी व्रत जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत रखे जाएंगे। बता दें कि इस सप्ताह को अध्यात्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए साप्ताहिक पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

24 सितंबर 2023, रविवार

तिथि - नवमी

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा

योग - शोभन

राहुकाल - शाम 05:03 - शाम 06:34

व्रत-त्योहार - कोई नहीं

25 सितंबर 2023, सोमवार

तिथि - दशमी

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा

योग - अतिखण्ड, रवि, सर्वार्थ सिद्धि

राहुकाल - सुबह 07:52 - सुबह 09:22

व्रत-त्योहार - परिवर्तिनी एकादशी

26 सितंबर 2023, मंगलवार

तिथि - द्वादशी

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - श्रवण

योग - सुकर्मा, द्विपुष्कर

राहुकाल - दोपहर 03:39 - शाम 05:01

व्रत-त्योहार - वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, पंचक शुरू

27 सितंबर 2023, बुधवार

तिथि - त्रयोदशी

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - धनिष्ठा

योग - धृति,शूल, रवि योग

राहुकाल - दोपहर 12:23 - दोपहर 01:53

व्रत-त्योहार - बुध प्रदोष व्रत

28 सितंबर 2023, गुरुवार

तिथि - चतुर्दशी

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद

योग - गण्ड, रवि योग

राहुकाल - दोपहर 01:52 - दोपहर 03:27

व्रत-त्योहार - गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी

29 सितंबर 2023, शुक्रवार

तिथि - पूर्णिमा

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद

योग - वृद्धि, अमृत, सर्वार्थ सिद्धि

राहुकाल - सुबह 10:53 - दोपहर 12:24

व्रत-त्योहार - पितृ पक्ष शुरू, भाद्रपद पूर्णिमा

30 सितंबर 2023, शनिवार

तिथि - प्रतिपदा

मास - आश्विन

पक्ष - कृष्ण

नक्षत्र - रेवती

योग - ध्रुव

राहुकाल - सुबह 09:23 - सुबह 10:52

व्रत-त्योहार - पितृ पक्ष द्वितीया श्राद्ध

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।