विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024: किन राशियों के लिए अच्छा गुजरेगा यह सप्ताह? राशिफल से जानिए

Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:47 PM (IST)

Weekly Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024 जल्द ही नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक राशिफल।

Hero Image
Weekly Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024: राशिफल के अनुसार, 28 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता, तो वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके मन में नए कार्यों के प्रति लगाव होता। इस सप्ताह मन आनंद से भरा रहेगा। आप किसी विशिष्ट उद्देश्य को इस सप्ताह प्राप्त करने में सफल होंगे, जिस कारण आपके मन में उत्साह की अधिकता देखने को मिलेगी। इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे, आय के विविध मार्ग प्राप्त होंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप समझौता इस सप्ताह करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बन रहे हैं, इस सप्ताह नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने की नौकरी लग सकती है। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आप अपना लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल होंगे। इस सप्ताह किसी विशेष से प्रयोजन से लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपनी कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पार्टनरशिप या नए कार्य की शुरुआत करना इस सप्ताह लाभदायक रहेगा। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनते कार्य पड़ सकते हैं। परिवार के साथ यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पत्नी बच्चों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है, पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

यह सप्ताह शुरुआती समय आपके लिए ठीक नहीं है। यात्रा आदि करते समय वाहन का उपयोग संभाल कर करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपका या परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा पड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक नुकसान संभव है। इस सप्ताह आपके व्यापार क्षेत्र में किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। बड़ा लेन-देन करना या पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, नहीं तो नुकसान की संभावना हो सकती है। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति देखने को मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह सोच-विचार कर कार्य करने का है। किसी दूसरे के मामले में ज्यादा इंटरफेयर अपना करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना इस सप्ताह आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। इस सप्ताह प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने विवाद का फिर से उभर कर सामने आने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह लेनदेन सोच विचार कर करें। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस सप्ताह अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अभी तक चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होता दिखाई देगा। इस सप्ताह आप कोई नया काम शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। परिवार को लेकर जो चिंताएं मन में है, उनका समाधान इस सप्ताह होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति देखने को मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। बहुत दिन से खराब अर्थव्यवस्था से आपको छुटकारा मिलेगा। इस सप्ताह नौकरी वर्ग वालों को विशेष पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। इस सप्ताह आप किसी विशेष कार्य के लिए चयनित किया जा सकते हैं। इसके सफल होने पर आपके सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं, साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। नया व्यापार उद्योग शुरू कर सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको शारीरिक कष्ट देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के खराब रहने के कारण मन शांत रहेगा। इस सप्ताह घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में ज्यादा लाभ के योग दिखाई नहीं पड़ रहे हैं, फिर भी सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष कार्य का ऑफर आपको मिल सकता है। जिससे आपका उद्देश्य की पूर्ति होगी। इस सप्ताह पारिवारिक परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे, साथ ही किसी विवाद के कारण आपको न्यायालय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, हालांकि आपको विशेष लाभ के योग भी बनते दिखाई देंगे। परंतु इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें, किसी लंबी यात्रा पर कार्य के सिलसिले में जाना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव रहेगा, जिस कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है। साथ ही सप्ताह परिवार के लोगों से आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में कोई गलत निर्णय आपका बहुत बड़ा नुकसान कर सकता है, इसलिए सोच-विचार कर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह प्रॉपर्टी के लेनदेन में सावधानी बरतें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आप नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जिसमें सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति से यह सप्ताह अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं का निदान निकालने में आप सफल होंगे। साथ ही परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इस सप्ताह किसी नए कार्य के विषय में लंबी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, समय के साथ अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य पड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। आपके अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस सप्ताह घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें, साथ ही नहीं प्रॉपर्टी वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। सप्ताह की शुरुआती समय में किसी प्रशासनिक षड्यंत्र का शिकार आप हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। पार्टनरशिप में अपने पार्टनर से मन की बात को शेयर करना इस सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें। व्यर्थ के कामों में खर्च करने से बचें। इस सप्ताह भूमि संबंधी विवाद के चलते आपको प्रशासनिक गतिविधियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य क्षेत्र में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अच्छी तरीके से प्राप्त कर लें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ समस्याओं को लेकर आपको अपने जीवन साथी मतभेद उत्पन्न कर सकते हैं। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें, व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। किसी बड़े संयंत्र का शिकार आप इस सप्ताह हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में नुकसान संभव है, व्यापार व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस सप्ताह आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही परिवार में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।