विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मीन लग्न वाले होते हैं दयालु, संवेदनशील और समझदार… जानिए इसकी पर्सनैलिटी की खास बातें

Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:00 AM (IST)

मीन राशि के जातक दयालु संवेदनशील और रचनात्मक होते हैं। देव गुरु बृहस्पति से प्रभावित ये जातक रोमांटिक और कल्पनाशील होते हैं। मगर आलोचना सहन नहीं कर पाते। ये दूसरों का दर्द समझते हैं और बिना अपेक्षा के मदद करते हैं। हालांकि नकारात्मक सोच और आत्म-संदेह से घिरे रहते हैं जिससे कठिनाइयां आती हैं।

Hero Image
लग्न हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

आलोक भटनागर, एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है।

यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं।

फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मीन राशि की ऊर्जा

मीन राशि का प्रतीक है मछली। यह एक शुद्ध जलतत्त्व की राशि है। मीन राशि के जातक दयालु, संवेदनशील, समझदार और रचनात्मक होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस राशि पर गुरुदेव का प्रभाव होता है, जबकि पाश्चात्य ज्योतिष में इसे नेपच्यून द्वारा शासित माना गया है।

मीन राशि के जातक 

मीन लग्न के जातकों को संगीत, अकेले समय बिताना, आध्यात्मिक विषयों की खोज करना पसंद होता है। इनका स्वभाव रोमांटिक होता है और ये कल्पनाशील दुनिया में रहना पसंद करते हैं।

इन्हें आलोचना सहन नहीं होती। कई बार ऐसा लगता है कि इन्हें सब कुछ पहले से पता है। इन्हें बीते हुए समय से बाहर निकलना मुश्किल लगता है और ये अक्सर पुरानी बातों में उलझे रहते हैं। मीन राशि के जातक सरल स्वभाव के होते हैं और आमतौर पर सभी के प्रिय बन जाते हैं। 

समझते हैं दूसरों का दर्द 

ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, इसलिए कई बार निर्णय लेने में संकोच करते हैं। इनकी मदद करने की प्रवृत्ति बहुत गहरी होती है और ये बिना अपेक्षा के दूसरों की मदद करते हैं। हालांकि, इनका भावनात्मक स्वभाव इन्हें कभी-कभी दूसरों की समस्याओं में इतना उलझा देता है कि ये अपनी तकलीफों को भूल जाते हैं। 

दूसरों के दर्द को महसूस करने की इनकी क्षमता बहुत ज्यादा होती है। मीन राशि के जातक कल्पनाशील होते हैं और कला के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। ये दूरदराज और सुंदर जगहों पर यात्रा करना पसंद करते हैं और इनकी सोच अक्सर ईश्वरीय प्रेरणा से जुड़ी होती है।

नेतृत्व के मामले में होते हैं कमजोर 

हालांकि, कभी-कभी ये आत्म-संदेह और निराशा में घिर जाते हैं। हर बात का नकारात्मक पक्ष पहले देखना इनकी आदत बन जाती है, जिससे इन्हें कई बार जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

इनका कोमल मन और दूसरों के लिए सहानुभूति इन्हें बहुत अच्छा साथी बनाती है। मगर, नेतृत्व की स्थिति में ये थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं। सहयोगी के रूप में ये उत्कृष्ट काम करते हैं।

यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।