विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वृषभ लग्न वाले होते हैं लग्जरी के शौकीन, मेहनती और अड़ियल… जानिए इनका पूरा स्वभाव

Updated: Sat, 19 Jul 2025 09:00 AM (IST)

हर व्यक्ति की ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। वृष राशि का प्रतीक बैल है जो ताकत और धैर्य का प्रतीक है। इस राशि के जातक भरोसेमंद शांत और व्यावहारिक होते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जो इस लग्न के लोगों को अच्छा खाना सुंदर कपड़े और आराम पसंद बनाते हैं। ये संतुलित और समझदार होते हैं उधारी से बचते हैं और नियमों का पालन करते हैं।

Hero Image
लग्न हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है। यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं। फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…

वृष राशि की ऊर्जा  

वृष राशि, राशिचक्र की दूसरी राशि है। इसका प्रतीक है बैल, जो ताकत, स्थिरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इस राशि पर शुक्रदेव का शासन होता है। यह एक पृथ्वी तत्व वाली राशि है, इसलिए इसके जातक अक्सर जमीन से जुड़े, शांत और स्थिर स्वभाव वाले होते हैं।

वृष के जातकों का स्वभाव  

वृष लग्न वाले लोग भरोसेमंद, शांत, और व्यावहारिक होते हैं। इनमें धैर्य बहुत होता है ये बिना घबराए हर स्थिति को संभालना जानते हैं। ये तेज नहीं चलते, लेकिन जहां पहुंचते हैं, मजबूती से टिके रहते हैं।

इनकी अहम बात यह है कि ये हर काम को सोच-समझकर, ठोस तरीके से करते हैं। इन्हें अच्छा खाना, सुंदर कपड़े, साज-सज्जा, संगीत और आराम पसंद होता है। इन्हें सुख-सुविधा में रहना भाता है, लेकिन ये सब पाने के लिए मेहनत भी करते हैं।

वृष जातक बागवानी, खाना बनाना और घर सजाना पसंद करते हैं। ये हमेशा अच्छे कपड़े पहनना चाहते हैं और अक्सर महंगे और अच्छी गुणवत्ता वाले वस्त्रों की ओर झुकाव होता है। इन्हें बदलाव पसंद नहीं होता। वृष राशि के लोग चाहते हैं कि जीवन में चीजें जैसे चल रही हैं, वैसे ही चलती रहें। इन्हें स्थिरता और एक-सी दिनचर्या में सुकून मिलता है।

यह भी पढ़ें- मेष लग्न वाले जोशीले, काम की शुरुआत करने वाले होते हैं… जानिए इनका पूरा स्वभाव

पैसों के मामले में होते हैं समझदार

पैसों के मामले में ये संतुलित और समझदार होते हैं। उधारी से बचते हैं और शांति से जीना पसंद करते हैं। ये नियमों का पालन करते हैं और अच्छा नागरिक बनना इनकी आदत में होता है। इनकी सोच बहुत व्यावहारिक होती है। लेकिन एक बार जो सोच बना ली, तो उसे बदलना आसान नहीं होता। कभी-कभी ये थोड़े हठी हो जाते हैं।

सामाजिक रूप से ये चाहते हैं कि लोग इनकी मेहनत को पहचानें और सराहें। अगर इन्हें सम्मान नहीं मिलता, तो ये चुपचाप उस काम से पीछे हट सकते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वृष राशि के जातक जिस काम की शुरुआत करते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। आधे-अधूरे काम छोड़ना इनके स्वभाव में नहीं होता।

यह भी पढ़ें- मेष लग्न वाले जोशीले, काम की शुरुआत करने वाले होते हैं… जानिए इनका पूरा स्वभाव

यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।