विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जितनी चाहे कोशिश कर लें, इन 3 राशियों के लोग आपस में कभी नहीं बन पाते अच्छे दोस्त; हमेशा होता है टकराव

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:00 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के लोगों का स्वभाव इतना भिन्न होता है कि वे आपस में अच्छे दोस्त नहीं बन पाते। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

ये राशियां कभी नहीं बना पातीं  है पक्के दोस्त । (Picture Credit- AI Generated)

 ये राशियां कभी नहीं बना पातीं है पक्के दोस्त । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर राशि के लोगों का अलग-अलग स्‍वभाव होता है। हर व्‍यकित अलग तरीके से सोचता है और वैसा ही उसका व्‍यवहार होता है। ऐसे में कुछ ऐसी राशियां होती हैं, जो आपस में कभी भी दोस्‍त नहीं हो सकती हैं। इनके स्‍वभाव में जमीन और आसमान जितना फर्क होता है।

ऐसा नहीं है कि इनमें हमेशा आपस में मतभेद ही रहता है, मगर आमतौर पर इन राशियों के लोग कभी भी आपस में एक दूसरे के अच्‍छे दोस्‍त नहीं बन सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मेष और कर्क

मेष राशि के जातकों को आमतौर पर उत्साही, स्पष्टवादी और जोशीला स्‍वभाव का माना जाता है। वे अपनी बात खुलकर रखने और जल्दी निर्णय लेने में विश्वास करते हैं। कई बार उनका आक्रामक या जल्दबाजी वाला व्यवहार सामने वाले को परेशान कर देता है।

वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। वे रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और छोटी-छोटी बातों को भी दिल पर ले लेते हैं।

ऐसे में मेष की सीधी और स्‍पष्‍टवादी शैली कर्क वालों को कम समझ आती है। ये लोग भावुक प्रकृति के होते हैं। ऐसे में दोनों के बीच टकराव हो सकता है। मेष को कर्क वाले लोग जरूरत से ज्यादा संवेदनशील लग सकते हैं, जबकि कर्क को मेष का व्यवहार कठोर लग सकता है।

वृषभ और कुंभ

वृषभ राशि के लोगों को स्थिरता पसंद होती है, ये लोग धैर्यवान और अपने फैसलों पर टिके रहने वाले होते हैं। वे जीवन में निश्चितता और व्यवस्थित तरीके से काम करना पसंद करते हैं।

दूसरी ओर, कुंभ राशि के जातकों को स्वतंत्र विचारों वाला और अलग सोच रखने वाला माना जाता है। वे किसी बंधन में नहीं रहना पसंद करते हैं। इन्‍हें हमेशा नए प्रयोग करते रहना पसंद होता है।

यही अंतर इन दोनों के बीच परेशानी पैदा कर सकता है। वृषभ को कुंभ का बदलता और स्वतंत्र रवैया पसंद नहीं आता, जबकि कुंभ को वृषभ का जिद्दी या बहुत स्थिर स्वभाव बोझिल लग सकता है।

मिथुन और वृश्चिक

मिथुन राशि के जातक मिलनसार, बातचीत पसंद करने वाले और चंचल स्वभाव के होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और अलग-अलग विषयों पर चर्चा करना पसंद हो सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के लोग गंभीर, गहरे विचारों वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। वे हर बात तुरंत दूसरों के सामने जाहिर करना पसंद नहीं करते।

मिथुन राशि वालों की खुली और बदलती सोच तथा वृश्चिक की गंभीर रहने के कारण दोनों के बीच विचारों का अंतर होता है। एक को दूसरा बहुत रहस्यमयी लगता है।

अत: मेष-कर्क, वृषभ-कुंभ और मिथुन-वृश्चिक की जोड़ी को ज्योतिषीय मान्यताओं में दोस्ती के लिहाज से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इनके स्वभाव और सोच में अंतर होने के कारण इनमें मतभेद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Aries Compatibility: मेष राशि वालों के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 4 राशियां, शादी के बाद बदल जाती है किस्मत

यह भी पढ़ें- मेष राशि वालों की शादीशुदा जिंदगी में आती हैं ये परेशानियां, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है