विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj ka Panchang 30 August 2023: रक्षाबंधन पर्व आज, पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Updated: Wed, 30 Aug 2023 07:00 AM (IST)

Aaj ka Panchang 30 August 2023आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही आज के दिन ही सावन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। बता दें कि आज भद्रा और पंचक का साया रहेगा जिनकी गणना अशुभ मुहूर्त में की जाती है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और राहुकाल का समय।

Hero Image
Aaj ka Panchang 30 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 30 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि अर्थात 30 अगस्त 2023, बुधवार के विषय में। पंचांग के अनुसार, आज सुबह पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज के दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ आज सावन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से साधक को रोग, दोष और समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त, प्रदोष काल, भद्रा काल और राहुकाल का समय।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज का पंचांग ( Panchang 30 August 2023)

सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 30 अगस्त, सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक

अतिगण्ड योग समाप्त- 30 अगस्त, रात्रि 09 बजकर 33 मिनट तक

सुकर्मा योग प्रारंभ- 30 अगस्त, रात्रि 09 बजकर 33 मिनट से

धनिष्ठा नक्षत्र- रात्रि 08 बजकर 47 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 03 बजकर 52 मिनट से सुबह 04 बजकर 37 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 07 मिनट से सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक

भद्रा काल- सुबह 10 बजकर 59 मिनट से रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक

पंचक- सुबह 10 बजकर 19 मिनट से 31 अगस्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक

दिशा शूल- उतर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 22 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 02 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- शाम 05 बजकर 47 मिनट से

चन्द्रास्त- 31 अगस्त सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।