Weekly Finance Horoscope 21 To 27 July 2025: इस राशि के लोगों को निवेश से मिलेगा लाभ, इनकम में होगी वृद्धि
अब नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। इस सप्ताह चंद्रदेव का गोचर समझदारी से निवेश योजना बनाने में मदद करेगा। यह समय लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए खास माना जा रहा है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से कर्क राशि तक का वित्त साप्ताहिक (Saptahik Finance Rashifal) राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह मेष से कर्क राशि के लोगों के लिए वित्त के हिसाब से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह विलासिता या आराम से जुड़ी चीजों में खर्च की संभावनाएं बन सकती हैं और कई खास बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से कर्क तक वित्त (Saptahik Finance Rashifal) साप्ताहिक राशिफल।
मेष साप्ताहिक राशिफल: आर्थिक स्थिति (21 जुलाई – 27 जुलाई 2025)
वित्तीय (Weekly Finance Rashifal) दृष्टिकोण से यह सप्ताह रणनीतिक सोच का है। 21 जुलाई को वृषभ राशि में चंद्रदेव का गोचर समझदारी से निवेश योजना बनाने में मदद करेगा। सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी गई है। 22 से 23 जुलाई के बीच चंद्रदेव मिथुन राशि में रहेंगे, जहां वित्तीय चर्चाएं, दस्तावेज या सौदे संभव हैं। लेनदेन में स्पष्टता और सतर्कता बनाए रखें। 26 जुलाई को शुक्रदेव के मिथुन राशि में प्रवेश से विलासिता या आराम से जुड़ी चीज़ों में खर्च की संभावनाएं बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Libra Weekly Horoscope 21 To 27 July 2025: तुला राशि के शुरू होंगे अच्छे दिन, ऐस्ट्रॉलजर से जानें राशिफल
बृहस्पतिदेव लघु अवधि वाले निवेश या ट्रेडिंग से लाभ दिला सकते हैं। वहीं, सिंह राशि में स्थित केतु सट्टेबाज़ी या अत्यधिक आत्मविश्वास से बचने की चेतावनी दे रहे हैं। शनि देव वर्तमान में मीन राशि में वक्री हैं, जो आपको दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों पर आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वित्त:वृषभ साप्ताहिक राशिफल (21 जुलाई – 27 जुलाई 2025)
इस सप्ताह आर्थिक मामलों में आपकी सोच इनोवेटिव और व्यावहारिक रहेगी। सप्ताह की शुरुआत वृषभ राशि में चंद्रमा के साथ होगी, जो बजट और लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए उपयुक्त समय है। 22 और 23 जुलाई को जब चंद्रमा मिथुन राशि में होंगें, तो आप नई कमाई के साधनों की खोज में लग सकते हैं। गुरु और आने वाले शुक्र का प्रभाव इस क्षेत्र को और ऊर्जावान बनाएगा। सप्ताह के आखिरी तक आय बढ़ने या निवेश के नए विकल्प सामने आ सकते हैं। लेकिन मीन राशि में वक्री शनि आपको चेतावनी दे रहा है। जल्दबाजी में पैसे से जुड़ा कोई निर्णय न लें। 24-25 जुलाई के दौरान जब चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगें , तब भावनात्मक जरूरतों या पारिवारिक खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होंगें। सिंह राशि में मंगल और केतु का योग प्रॉपर्टी या गृह संबंधित खर्चों में सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
वित्त: मिथुन साप्ताहिक राशिफल (21 जुलाई – 27 जुलाई 2025)
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह वित्तीय दृष्टिकोण से लाभकारी संकेत देता है। 21 जुलाई को चंद्रदेव वृषभ राशि में रहेंगे। यह समय लंबी अवधि की बचत या निवेशों की समीक्षा करने का है। 22-23 जुलाई तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं 26 जुलाई को श्री शुक्रदेव भी आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। इससे फैशन, लग्ज़री या गैजेट्स पर खर्च करने की इच्छा तेज़ हो सकती है।
आपकी राशि में स्थित बृहस्पतिदेव आपको किसी साइड बिजनेस से मुनाफा दिला सकते हैं। वहीं शनि महाराज मीन राशि में वक्री हैं, इसलिए बड़े निवेश या साझेदारियों को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। 24 और 25 जुलाई को जब चंद्रमा कर्क राशि में होंगे, तो भावनात्मक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। ऐसे में फिजूलखर्ची पर नजर रखना जरूरी होगा। 26 और 27 जुलाई को सिंह राशि में चंद्रमा आपकी उदारता बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह खर्च जल्दबाजी में हो सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल: वित्त (21 जुलाई – 27 जुलाई 2025)
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति थोड़ी मिली-जुली रह सकती है। 21 जुलाई को वृषभ राशि में चंद्रमा होने से फाइनेंशियल प्लानिंग और सेविंग्स को लेकर आप सजग रहेंगे। 22 और 23 जुलाई को मिथुन राशि में चंद्रमा रहेंगे, जहां अचानक शॉपिंग या रिटेल थैरेपी की इच्छा प्रबल हो सकती है। इन पर कंट्रोल रखना होगा। 26 जुलाई को शुक्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो संचार और सोचने की शैली को अधिक चार्मिंग बनाएंगे। 24 और 25 जुलाई को कर्क राशि में चंद्रमा की उपस्थिति से घर या परिवार के लिए इमोशनल खर्चों की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
इस समय आपको बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। 26 और 27 जुलाई को जब चंद्रमा सिंह राशि में होंगे, तब आप उदारता दिखा सकते हैं और लग्ज़री पर खर्च बढ़ सकता है। बृहस्पति मिथुन में रहकर बैकएंड डील्स से लाभ का संकेत दे रहे हैं, जबकि शनि की वक्री स्थिति अनुशासन बरतने का निर्देश देती है। इस सप्ताह उधारी देने या सट्टा निवेश करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Virgo Weekly Horoscope 21 To 27 July 2025: इस राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में होगी खूब तरक्की, सेहत का रखें ध्यान
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है , अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।