विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Celebrity Rashifal: जानें, दक्षिण की मशहूर अदाकारा रेवती के बारे में महत्वपूर्ण बातें

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 13 Sep 2023 06:23 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 13 Sep 2023 06:34 PM (GMT+05:30)

Celebrity Rashifal आशा केलुननी आशावादी हैं। उन्हें लगता है कि जीवन में एक निश्चित समय के बाद सब कुछ सही ...और पढ़ें

Celebrity Rashifal: जानें, दक्षिण की मशहूर अदाकारा रेवती के बारे में महत्वपूर्ण बातें
Celebrity Rashifal: जानें, दक्षिण की मशहूर अदाकारा रेवती के बारे में महत्वपूर्ण बातें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Celebrity Rashifal: दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री रेवती का जन्म 8 जुलाई, 1966 को केरल के कोच्चि में हुआ है। इनका पूरा नाम आशा केलुननी है। आशा केलुननी ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत साल 1983 में की है। उस समय से वर्तमान समय तक मशहूर अभिनेत्री रेवती फिल्म जगत में सक्रिय हैं।

रेवती का चरित्र

आशा केलुननी दयालु स्वभाव की हैं। विषम परिस्थिति के चलते रेवती के जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इसके चलते उन्हें जीवन में कई बार खुशी से वंचित रहना पड़ा है। कई चीजें रेवती को दुखी करती हैं। हालांकि, इन सब चीजों के बावजूद रेवती बेहद शांत और गंभीर रहती हैं। इस गुण के चलते आज रेवती सफल कलाकार हैं। आज लोग रेवती के पदचिन्हों का अनुसरण करते हैं। खासकर, फिल्म दुनिया से जुड़े लोगों के लिए आशा केलुननी रोल मॉडल हैं। आशा केलुननी दिल की नेक हैं। स्वभाव से रेवती बेहद विनम्र हैं। रिश्ते में रेवती अपना सर्वेसर्वा देती हैं। इसके लिए उनके चाहने वालों की संख्या अधिक है।

रेवती का मनोभाव

आशा केलुननी आशावादी हैं। उन्हें लगता है कि जीवन में एक निश्चित समय के बाद सब कुछ सही हो जाएगा। अगर दुख है, तो आने वाले समय में दुख भी सुख में बदल जाएगा। दूसरों के प्रति रेवती बेहद दयालु रहती हैं। लोगों के मान-सम्मान का ख्याल रखती हैं। सामान्य लोगों के साथ रेवती का व्यवहार बेहद कुशल और सहज है। आशावादी विचार रेवती को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि, अध्ययन में रेवती का मन नहीं लगता है। इसके चलते कई बार आशा विफल भी होती हैं। ऐसी परिस्थिति में रेवती को आगे बढ़ना चाहिए। अगर आशा अपने कार्य को सही तरीके से करें, तो विकास के राह पर सतत आगे बढ़ती रहेंगी।

रेवती का लाइफस्टाइल

रेवती कई बार यह सोचकर दुखी हो जाती हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। इसके चलते कई लोगों से उन्होंने दूरियां बना ली हैं। आशा केलुननी जल्दबाजी में अपने दिल की बात कह देती हैं और दूसरे से अपने बारे में राय जानना चाहती हैं।

Image Credit: https://twitter.com/RevathiFC

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।