Weekly Career Horoscope 26 November to 02 December 2023: करियर के क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी शानदार सफलता, पढ़िए राशिफल
Weekly Career Horoscope 26 November to 02 December 2023 राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रेशर का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 26 November to 02 December 2023: 26 नवंबर से 02 दिसंबर 2023 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अच्छा साबित सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं कुछ राशियों को करियर में मन मुताबिक काम मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2023)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिल सकती है। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।
वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2023)
इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्य क्षेत्र के लिए आपको विदेश आदि की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2023)
करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी वर्ग या आपके साथ कर रहे आपके मित्र आपके प्रति निगेटिव माहौल तैयार कर सकते हैं, जिस कारण जॉब आदि में समस्या आएगी। इस सप्ताह आपको अभी कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है।
कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर आपका यह सप्ताह खास नहीं रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता न मिलने से आप नकारात्मक विचारों में फंस सकते हैं। अपना ध्यान रखें और परिश्रम करें।
सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनके सफलतम परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्य क्षेत्र मिल सकता है। इसके अलावा विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य क्षेत्र के चयन में आपके लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको मनचाहा कार्य प्राप्त हो सकता है।
तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2023)
इस सप्ताह करियर को लेकर आप कुछ ज्यादा परेशान रह सकते हैं। मनचाही सफलता न मिलने से मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण लाइफ में कोई गलत डिसीजन लेने पर आप आतुर हो सकते हैं। अच्छा होगा समय का इंतजार करें और भरपूर मेहनत करें, आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।
वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2023)
इस सप्ताह करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। अधिकारी वर्ग से विवाद करना आपके करियर को खराब कर सकता है। अच्छा होगा सामंजस्य बनाकर चलें, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2023)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। दोस्तों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।
मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर को यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस फील्ड में कार्य का प्रयास कर रहे हैं वहां आपको सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने का है।
कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर यह सप्ताह सामान्यतः ठीक रहेगा। अपने अधिकारी वर्ग से व्यवहार मधुर रखें। साथ ही वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। करियर में सफलता के चांस 50-50 हैं।
मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।