Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 21 to 27 April 2024: इन राशियों को इस सप्ताह मिलेगी मनचाही जॉब, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों के करियर में लाभ के योग बन रहे हैं तो वहीं कुछ राशियों को करियर को लेकर इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Sun, 21 Apr 2024 03:10 PM (IST)
Weekly Career Horoscope 21 to 27 April 2024: इन राशियों को इस सप्ताह मिलेगी मनचाही जॉब, पढ़ें राशिफल
Weekly Career Horoscope 21 to 27 April 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 21 to 27 April 2024: राशिफल के अनुसार, 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों के करियर में लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ राशियों को करियर को लेकर इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की आवश्यकता है। सफलता मिलने में अभी देर है। हताश निराश न हो।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए चले आ रहे आपके प्रयास सफल होने वाले हैं। आपको कोई बड़ा पद व विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेश यात्रा आदि के योग बन रहे हैं।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना ले। किसी की सलाह पर और यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। हताश और निराश न हो।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। सफलता पाने में अभी आपके लिए समय है। इसलिए अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपके लिए सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत इस सप्ताह उसका फल आपको मिलने वाला है। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह सुखद समाचार देने वाला रहेगा। आपकी अत्यधिक मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली है। विशिष्ट व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।