Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 19 to 25 May 2024: इन राशियों को मिलेगा मनचाहा करियर, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

Weekly Career Horoscope 19 to 25 May 2024 राशिफल के अनुसार 19 से 25 मई तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को परिश्रम का शुभ परिणाम मिल सकता है तो वहीं कुछ राशियों का मनचाहा करियर मिल सकता है।आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Sat, 18 May 2024 04:50 PM (IST)
Weekly Career Horoscope 19 to 25 May 2024: इन राशियों को मिलेगा मनचाहा करियर, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
Weekly Career Horoscope 19 to 25 May 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 19 to 25 May 2024: राशिफल के अनुसार, 19 से 25 मई तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को परिश्रम का शुभ परिणाम मिल सकता है, तो वहीं, कुछ राशियों का मनचाहा करियर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। अपनी मेहनत करते रहें। आगामी समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर की दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलती दिखाई देगी। साथ ही आपको मनचाही जॉब मिलेगी। आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। करियर में सफलता के लिए यह समय आपका अच्छा रहने वाला है।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 19 to 25 May 2024: मिल सकता है शादी का प्रस्ताव, घर आएगा नन्हा मेहमान, पढ़ें लव राशिफल

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर में इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है। मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही मनचाहे करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही मनचाहे करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर -को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, परंतु करियर -में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए। क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए आप किसी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं। आप करियर -में कुछ उलझन महसूस कर रहे हैं, जिस कारण आप डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं कि आपको कौन-सा क्षेत्र चुनना चाहिए। इसलिए किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लें और अत्यधिक परिश्रम करें। सफलता प्राप्त होगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।