विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Career Horoscope 17 to 23 December 2023: इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
Updated: Sat, 16 Dec 2023 05:07 PM (IST)

Weekly Career Horoscope 17 to 23 December 2023 राशिफल के अनुसार दिसंबर का यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगेगी तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

Hero Image
Weekly Career Horoscope 17 to 23 December 2023: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

 धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 17 to 23 December 2023: 17 दिसंबर से 23  दिसंबर का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और करियर को लेकर इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें और अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। निराश ना हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें और अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह में उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। निराश ना हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें और अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2023)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। निराश ना हो। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2023)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। वह आपको सही दिशा मिलने वाली है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है। तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ उदास और परेशान रह सकते हैं। क्योंकि जिस सफलता की आप उम्मीद कर रहे हैं। करियर में वह सफलता मिलना अभी संभव नहीं है। उदास और निराश ना हो। परिश्रम करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2023)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है उनके सफल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथी आपको अपना मनचाहा कार्य क्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2023)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2023)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आप जिस फील्ड में कार्य करने का विचार बना रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना तय है। यह सप्ताह आपके लिए करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2023)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है और करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'