Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 16 To 22 March 2025: मनचाहा मिलेगा करियर, परीक्षा में मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 06:07 PM (IST)

    अब मार्च के नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। राशिफल (Weekly Career Horoscope) के अनुसार करियर को लेकर सभी राशियों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर को लेकर विदेश यात्रा का प्लान बनेगा। वहीं कुछ राशियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं इस सप्ताह का करियर राशिफल।

    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 16 To 22 March 2025: कैसा रहेगा यह सप्ताह?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 16 March To 22 March 2025: राशिफल के अनुसार, 16 मार्च से 22 मार्च तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को मनचाहा करियर मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों करियर में सफलता प्राप्ति के लिए देरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा नहीं है। अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होगी। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहे हैं। उन्हें अभी धैर्य रखने की आवश्यकता है।

     

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    यह सप्ताह करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की योग हैं, जो जातक विदेश में जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्हें सफलता मिल सकती है। करियर में सफलता के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। जातक को परिश्रम के अनुसार फल मिलेगा। जो जातक नौकरी पेशा में है। उन्हें अधिक काम करने के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। सलाह दी जाती है कि काम को अच्छे से मन लगाकर कार्य करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जो कर रहे हैं। उन्हें और मेहनत करने की आवश्यकता है।  

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह शानदान रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें और परिश्रम करने की आवश्यकता है।  नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल न बैठा पाने के कारण परेशान रह सकते हैं।

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। जो जातक काफी लंबे समय से विदेश जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातक भी अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। यह सप्ताह आगे आने वाले समय के लिए अच्छा रहेगा।

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह सफलता करियर में सफलता मिलेगी। यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अति उत्साह के कारण नुकसान हो सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी ढूंढने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है।  

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह में नए ऑफर मिल सकते हैं। निर्णय शक्ति के कमजोर होने से आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। कार्यस्थल पर समय से काम पूरा न कर पाने के कारण अपमानित महसूस करना पड़ सकता है। इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान न देने के कारण परेशान रह सकते हैं।  

     

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। भाग्य इस समय आपका साथ देगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपके करियर को नया आयाम मिल सकता है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें भी सफलता इस सप्ताह प्राप्त हो सकती है।

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह कम मेहनत में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक बेरोजगार हैं। उन्हें इस सप्ताह रोजगार मिल सकता है। जो जातक विदेश आदि जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा जातक भी अपने कार्य स्थल पर अच्छा कार्य करेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।  

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह सरकारी नौकरी के लिए जो जातक प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक बेरोजगार हैं। उन्हें सप्ताह के अंत में सफलता मिल सकती है। करियर के लिए अभी परिश्रम पर अधिक ध्यान दें।

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कम परिश्रम में अधिक सफलता प्राप्त होगी। मनचाहा कार्य इस सप्ताह मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है।