Weekly Career Horoscope 15 to 21 October 2023: करियर के क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़िए राशिफल
Weekly Career Horoscope 15 to 21 October 2023 राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत-ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। तो वहीं कुछ राशियों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Weekly Career Horoscope 15 to 21 October 2023: 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2023 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। करियर राशिफल में बताया गया है कि इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे है। तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में दबाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।
वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हों, अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें, अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।
कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2023)
कैरियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा, फिर भी मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। यह सप्ताह आपका परिश्रम से भरा रहेगा।
सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2023)
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है तथा कैरियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। बड़ी सफलता हाथ लगेगी। साथ ही विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। हताश और निराश न हो।
वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वह नए कार्यक्षेत्र के चयन में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाहा कार्य प्राप्त हो सकता है।
मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2023)
इस सप्ताह आपको अपने करियर के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आप जिस प्रकार को कार्य में सफलता चाहते हैं, उसमें अभी विलंब है। हताश और निराश न हों। मेहनत करते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी।
कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2023)
करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनके सफल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2023)
यह सप्ताह करियर की दृष्टि से अच्छा है। अभी तक जो आपने मेहनत की है, उसका फल मिलने का समय आ गया है। आपको करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।