Weekly Career Horoscope 15 To 21 Dec 2024: इन राशि के जातकों को मिलेगी नौकरी, सैलरी में भी होगी बढ़ोतरी
राशिफल (Weekly Career Horoscope) के अनुसार दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से शानदार रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों के करियर के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 15 December To 21 December 2024: राशिफल के अनुसार, 15 से 21 दिसंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को मनचाहा जॉब मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों को करियर में समस्या आ सकती है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनमें सफलता मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी वर्ग या आपके साथ कर रहे लोग आपके प्रति नेगेटिव माहौल तैयार कर सकते हैं, जिस कारण जॉब में समस्या आएगी। करियर में विशेष सफलता के इच्छुक जातकों को इंतजार करने की जरूरत है।
मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में अत्यधिक परिश्रम के बावजूद भी फलदायी नहीं रहेगा किंतु सप्ताह के अंत में लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। जातक कार्यस्थल पर अत्यधिक परिश्रम कर सकते हैं। अपने से वरिष्ठ अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है। सलाह दी जाती है धैर्यपूर्वक कार्य करें।
कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यक्षेत्र के चयन में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाही कार्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर को लेकर आप कुछ ज्यादा परेशान रह सकते हैं। मनचाही सफलता न मिलने से मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण लाइफ में कोई गलत डिसीजन लेने पर आप आतुर हो सकते हैं। अच्छा होगा समय का इंतजार करें। भरपूर मेहनत करें। आपको सफलता प्राप्त हो
कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकते हैं। अपने अधिकारी वर्गों से विवाद करना आपके करियर को खराब कर सकता है। अच्छा होगा सामंजस्य बनाकर चलें, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर को यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस फील्ड में कार्य का प्रयास कर रहे हैं, वहां आपको सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के लिए उत्तम है।
धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर यह सप्ताह ठीक रहेगा। अपने अधिकारी वर्ग से व्यवहार मधुर रखें। साथ ही वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। करियर में सफलता के चांस 50-50 हैं।
मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो, सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम भाग खोल सकता है।
कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।
मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।