Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 12 To 18 Jan 2025: इन राशियों को मिलेगी मनचाही नौकरी, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 12 Jan 2025 07:59 PM (IST)

    राशिफल (Weekly Career Horoscope) के अनुसार जनवरी महीने का तीसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कई राशि के जातकों को करियर में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ राशियों को निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कई राशि के जातक परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 12 To 18 Jan 2025: पढ़ें, करियर राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 12 To 18 Jan 2025: राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह करियर की दृष्टि से मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कई राशि के जातकों को जॉब मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों को करियर में नया आयाम मिल सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर, वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर संबंधी परेशानी से आप मुक्त हो सकते हैं। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही जॉब मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो, देर से लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम से आपकी किस्मत बदल सकती है।

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मनचाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आप सम्मानित हो सकते हैं।

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाहा काम मिल सकता है।

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको आपका मनचाहा कार्य मिल सकता है।

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।