Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 06 April To 12 April 2025: सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगी नौकरी, पढ़ें राशिफल

    नया हफ्ता करियर के लिहाज से (Weekly Horoscope 06 April To 12 April 2025) कई लोगों के लिए अहम रहने वाला है। इस सप्ताह कई लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं इस सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशि के जातकों का करियर राशिफल।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 06 Apr 2025 01:43 PM (IST)
    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 06 April To 12 April 2025: पढ़ें राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 06 April To 12 April 2025: राशिफल के अनुसार, 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से खुशियों से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलेगी। वहीं, कुछ राशियों को मेहनत का परिणाम जल्द ही मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    करियर के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आपको अपने मनचाहे काम के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा परंतु सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सफलता मिलेगी। साथियों के साथ अच्छा संबंध बनेगा। आपके स्वभाव के कारण अधिकारी वर्ग आपको पसंद करेंगे, जिस कारण आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    यह सप्ताह करियर की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। अच्छा होगा आप अपने अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। आपका परिश्रम इस सप्ताह आपकी किस्मत चमका देगी। करियर में आपको लाभ मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आप सफलता अर्जित कर सकते हैं।

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको आपकी इच्छा अनुसार सफलता प्राप्त नहीं होगी। करियर के लिए आपको अत्यधिक प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    यह सप्ताह नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलना मुश्किल है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं।

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह सिंह राशि वाले भाग्यशाली रहेंगे। उन्हें अपना मनचाहा काम मिल सकता है। इस सप्ताह आप जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में होंगे। आपके व्यवहार के कारण आपको करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। अपने व्यवहार को संयमित रखें।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से करियर में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    करियर में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। परिश्रम से ही आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको किसी साथी के माध्यम से करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। करियर में सफलता पाने के लिए आपको यह सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलती दिखाई नहीं देगी। विरोधी लोग सक्रिय होंगे। आपके अपने काम (आपके) में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं।

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी।

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। करियर में इस सप्ताह सफलता नहीं मिलेगी। बना हुआ काम बिगड़ सकता है।

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर को लेकर आप कुछ ज्यादा परेशान रह सकते हैं। मनचाही सफलता न मिलने से मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण लाइफ में कोई गलत डिसीजन लेने पर आप आतुर हो सकते हैं। अच्छा होगा समय का इंतजार करें। मेहनत करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।