विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर में ऑफिस का माहौल बदलेगा: 17 तारीख के बाद बढ़ेगी जिम्मेदारी, जानें कौन-सी एक भूल बिगाड़ सकती है आपका खेल!

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:23 PM (IST)

अक्टूबर 2026 करियर के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और सतर्कता का महीना है, जिसमें शुक्र और बुध के वक्री होने से ...और पढ़ें

मेष से मीन अक्टूबर 2026 करियर राशिफल

मेष से मीन अक्टूबर 2026 करियर राशिफल

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। अक्टूब 2026 का महीना करियर के लिहाज से एक बड़े बदलाव और सतर्कता की अशांका जता रहा है। महीने की शुरुआत 15 दिन जहां आपके काम को काफी तेज गति प्रदान करेंगे, वहीं 17 अक्टूबर के बाद से ऑफिस में आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

इस महीने का सबसे बड़ा मंत्र है, सावधानी। शुक्र और बुध वक्री होने की वजह से सहकर्मियों या क्लाइंट्स के साथ गलतफहमी, ईमेल में गलतियां और ध्यान भटक सकता है। इसलिए हड़बड़ी में कोई भी निर्णय न लें। हर एग्रीमेंट लिखित रूप में रूखें ताकि बातचीत में पारदर्शिता बनी रहे। आइए पढ़ते हैं अक्टूबर 2026 महीने का करियर राशिफल मेष से मीन राशि के जातकों के लिए। 

मेष करियर मासिक राशिफल (Monthly Finance Horoscope October 2026)

नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्टूबर का पहला आधा हिस्सा किसी रेस से कम नहीं होगा। कन्या राशि में बैठे सूर्यदेव आपके छठे भाव को सक्रिय करेंगे, तो डेडलाइन का दबाव और दफ्तर की होड़ दोनों महसूस होंगी।  महीने का टारगेट अधूरा है, तो इन दिनों रोज सुबह एक छोटी सूची बनाकर चलिए। 17 अक्टूबर तक आप देखेंगे कि जमा हुआ काम काफी हल्का हो चुका है।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव तुला राशि में आकर सातवें भाव को रोशन करेंगे। इसके बाद ग्राहकों, सहयोगियों और साझेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। पर ध्यान रहे, शुक्रदेव 3 अक्टूबर से और बुधदेव 24 अक्टूबर से वक्री हैं, इसलिए अगर कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की जल्दी करे, तो विनम्रता से एक दिन का समय मांग लीजिए। हर शर्त, हर तारीख और हर रकम दोबारा जांचकर ही हामी भरें।

वृषभ करियर मासिक राशिफल

कामकाजी मोर्चे पर पहले पंद्रह दिन आपके आइडियाज उड़ान भरेंगे। पांचवें भाव में बैठे सूर्यदेव सोच को ताजा रखेंगे।  आप मार्केटिंग में हैं, तो किसी पुराने कैंपेन को नए अंदाज में पेश करने का खयाल इन्हीं दिनों आ सकता है। दसवें भाव में राहुदेव ऊंचे पद की भूख बढ़ाएंगे, पर नियम तोड़कर आगे निकलने का लालच मत पालिए।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव छठे भाव में आएंगे, जहां पहले से बुधदेव और शुक्रदेव डेरा डाले हैं। अब दफ्तर में होड़, टारगेट और मल्टीटास्किंग का दौर शुरू होगा। 3 अक्टूबर से वक्री शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से वक्री बुधदेव सहकर्मियों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। किसी साथी ने कहा कि रिपोर्ट सोमवार तक चाहिए, तो शुक्रवार शाम को ही पूछकर पक्का कर लें। हर समझौते को लिखित में रखें।

मिथुन करियर मासिक राशिफल

दफ्तर की बात हो तो शुरुआती पखवाड़े में चौथे भाव के सूर्यदेव आपका ध्यान घर और काम के बीच लगाते रहेंगे। जैसे सुबह बच्चे का टिफिन और दस बजे की मीटिंग, दोनों के बीच दौड़ते हुए आपको लगेगा कि दिन छोटा पड़ रहा है। दसवें भाव में वक्री शनिदेव तरक्की की रफ्तार धीमी रख सकते हैं। पर याद रखिए, जो पौधा धीरे बढ़ता है उसकी जड़ें गहरी होती हैं।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव पांचवें भाव में आकर आपको रचनात्मक नेतृत्व का मौका देंगे। किसी टीम इवेंट की कमान या नया पिच डेक बनाने का जिम्मा आपके पास आ सकता है। 3 अक्टूबर से शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से बुधदेव वक्री रहेंगे, तो संदेशों में उलझन संभव है। क्लाइंट से कॉल पर जो तय हो, उसे उसी दिन ईमेल में दोहराकर भेज दें।

कर्क करियर मासिक राशिफल

नौकरी-धंधे में पहले पखवाड़े तीसरे भाव के सूर्यदेव आपकी आवाज को वजन देंगे। कोई नया प्रस्ताव बॉस के सामने रखना हो, तो 17 अक्टूबर से पहले रख दीजिए। पहले भाव में मंगलदेव काम करने की भूख बढ़ाएंगे।  ऑफिस में कोई ऐसा मुश्किल क्लाइंट है जिसे संभालने से सब कतराते हैं, तो इस बार आप खुद आगे बढ़कर उसे संभालने की हिम्मत दिखा सकते हैं।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव चौथे भाव में जाएंगे, तो दफ्तर में बदलाव और घर की जिम्मेदारियां साथ चलेंगी। घर के पास वाली ब्रांच में तबादला या हाइब्रिड वर्क का विकल्प सामने आ सकता है। 3 अक्टूबर से वक्री शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से वक्री बुधदेव संदेशों में गड़बड़ी करा सकते हैं। कोई सर्कुलर या नोटिस आए, तो उसे दो बार पढ़कर ही प्रतिक्रिया दें।

सिंह करियर मासिक राशिफल

कामकाज के क्षेत्र में पहले पखवाड़े दूसरे भाव के सूर्यदेव आपको कमाई और करियर की स्थिरता पर ध्यान देने को कहेंगे। यह वह समय है जब आप सोचेंगे कि मौजूदा नौकरी पांच साल बाद आपको कहां खड़ा करेगी। अगर सैलरी बढ़ाने की बातचीत करनी है, तो अपने किए कामों की एक सूची बनाकर बॉस से मिलिए।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव तीसरे भाव में आएंगे, तो आप अपनी बात रखने में आगे रहेंगे। पर नीच के सूर्यदेव कहते हैं कि आत्मविश्वास और अकड़ के बीच की महीन रेखा का ध्यान रखें। 3 अक्टूबर से वक्री शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से वक्री बुधदेव ईमेल और शेड्यूल में गड़बड़ी करा सकते हैं। आठवें भाव में वक्री शनिदेव संवेदनशील और गोपनीय कामों में पूरी ईमानदारी की मांग करते हैं।

कन्या करियर मासिक राशिफल

पेशेवर मोर्चे पर पहले पखवाड़े आपकी राशि में बैठे सूर्यदेव आपको नेतृत्व की भूमिका में ला सकते हैं।  टीम में कोई नया प्रोसेस लागू होना है, तो उसकी रूपरेखा बनाने में आपकी राय सबसे पहले मांगी जा सकती है। छठे भाव में राहुदेव आपको प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखेंगे, पर किसी से सीधे टकराव से बचें।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव दूसरे भाव में आएंगे, तो कमाई और नौकरी की स्थिरता पर सोच गहरी होगी। दूसरे भाव में शुक्रदेव 3 अक्टूबर से और बुधदेव 24 अक्टूबर से वक्री रहेंगे। इसका असर डील, एग्रीमेंट और योजनाओं में संशोधन के रूप में दिख सकता है। किसी वरिष्ठ से असहमति हो, तो उसे निजी तौर पर शालीन शब्दों में रखें, सबके सामने नहीं।

तुला करियर मासिक राशिफल

दफ्तर के कामकाज में पहले पखवाड़े बारहवें भाव के सूर्यदेव आपको परदे के पीछे का खिलाड़ी बनाएंगे।  किसी बड़े प्रेजेंटेशन की पूरी तैयारी आप कर रहे हैं और मंच पर कोई और बोलेगा, तो भी मन छोटा मत कीजिएगा। दसवें भाव में मंगलदेव और उच्च के गुरुदेव आपकी मेहनत का खाता चुपचाप भर रहे हैं।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव आपकी राशि में आएंगे और आप अपने विचार खुलकर रखने लगेंगे। पर पहले भाव में शुक्रदेव 3 अक्टूबर से और बुधदेव 24 अक्टूबर से वक्री रहेंगे। किसी मेल में आलोचना दिखे, तो उसी पल जवाब टाइप करने की बजाय एक घंटे बाद लिखें। अनुबंध की हर शर्त ठंडे दिमाग से दोबारा पढ़ें।

वृश्चिक करियर मासिक राशिफल

नौकरी और व्यवसाय में पहले पखवाड़े ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव आपको सही लोगों तक पहुंचाएंगे। किसी पुराने बॉस का लिंक्डइन मैसेज या कॉलेज के सीनियर से मुलाकात आगे चलकर बड़े काम की साबित हो सकती है। नौवें भाव में मंगलदेव और गुरुदेव काम से जुड़ी लंबी यात्रा के संकेत दे रहे हैं।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव बारहवें भाव में जाएंगे, तो काम चुपचाप और गहराई वाला हो जाएगा। विदेशी क्लाइंट, दूसरे टाइम जोन की कॉल या रिमोट प्रोजेक्ट संभालने पड़ सकते हैं। 3 अक्टूबर से शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से बुधदेव वक्री रहेंगे, तो संदेशों में स्पष्टता रखें। 31 अक्टूबर को गुरुदेव दसवें भाव में आएंगे, जहां केतुदेव पहले से हैं, इसलिए तारीफ से ज्यादा अपने काम पर नजर रखें।

धनु करियर मासिक राशिफल

पेशेवर जीवन में पहले पखवाड़े दसवें भाव के सूर्यदेव आपको सुर्खियों में रखेंगे।  विभाग में ऑडिट चल रहा है, तो उसकी कमान आपको सौंपी जा सकती है। यह भरोसे की निशानी है, इसे बोझ नहीं, अवसर समझिए। सरकारी दफ्तरों से जुड़े काम भी इन दिनों आगे बढ़ सकते हैं।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव ग्यारहवें भाव में जाएंगे, तो पेशेवर जान-पहचान आपके काम आएगी। किसी सम्मेलन में मिला एक विजिटिंग कार्ड आगे चलकर बड़ा मौका बन सकता है। 3 अक्टूबर से शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से बुधदेव वक्री रहेंगे, तो वादे और तारीखें लिखित में तय करें। बिना होमवर्क के किसी को हां मत कहिए।

मकर करियर मासिक राशिफल

करियर के लिहाज से पहले पखवाड़े नौवें भाव के सूर्यदेव नई दिशा की तलाश कराएंगे।  आप सालों से एक ही सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे हैं, तो इन दिनों किसी नई तकनीक का कोर्स शुरू करने का विचार आ सकता है। अलग-अलग शहरों और संस्कृतियों के लोगों से मिलना आपके नजरिये को ताजगी देगा।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव दसवें भाव में आएंगे और करियर सीधे मंच पर होगा। आपके काम की चर्चा ऊपर तक पहुंचेगी। पर इसी भाव में शुक्रदेव 3 अक्टूबर से और बुधदेव 24 अक्टूबर से वक्री रहेंगे। अगर आपकी भूमिका या टारगेट अचानक बदले जाएं, तो नई जिम्मेदारी की पूरी जानकारी लिखित में मांग लें।

कुंभ करियर मासिक राशिफल

नौकरी-पेशे में छठे भाव के मंगलदेव और उच्च के गुरुदेव आपको मेहनत का योद्धा बनाएंगे।  महीनों से कोई फाइल अटकी पड़ी है, तो इस बार आप उसे अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। विरोधी सहकर्मी की चाल भी आपके सामने ज्यादा देर नहीं टिकेगी। पहले पखवाड़े आठवें भाव के सूर्यदेव अंदरखाने के बदलावों का इशारा कर रहे हैं, तो अफवाहों पर कान न दें।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव नौवें भाव में आएंगे, जो ट्रेनिंग, वर्कशॉप और वरिष्ठों के मार्गदर्शन का फायदा दिलाएंगे। इसी भाव में शुक्रदेव 3 अक्टूबर से और बुधदेव 24 अक्टूबर से वक्री रहेंगे। दूसरे शहर या विदेश की टीम के साथ काम हो, तो हर कॉल के बाद मुख्य बातें मेल पर लिख भेजें।

मीन करियर मासिक राशिफल

काम-धंधे में पहले पखवाड़े सातवें भाव के सूर्यदेव साझेदारी और क्लाइंट संबंधों को मजबूत करेंगे।  आप फ्रीलांस डिजाइनर हैं, तो किसी एजेंसी के साथ लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट बनने की बात चल सकती है। पांचवें भाव में उच्च के गुरुदेव रचनात्मक और शिक्षा से जुड़े पेशों को खास चमक देंगे।

17 अक्टूबर की शाम सूर्यदेव आठवें भाव में जाएंगे, जहां शुक्रदेव और बुधदेव पहले से मौजूद हैं। कंपनी में अंदरूनी फेरबदल, नई नीति या गोपनीय प्रोजेक्ट आपका ध्यान खींच सकते हैं। 3 अक्टूबर से वक्री शुक्रदेव और 24 अक्टूबर से वक्री बुधदेव कहते हैं कि किसी भी अनुबंध पर दस्तखत से पहले उसकी हर शर्त समझ लें। 31 अक्टूबर से छठे भाव में गुरुदेव कामकाज को ज्यादा सुव्यवस्थित बनाएंगे।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com