अब नए अवतार में दिखेगा ओपेरा मिनी और इस्तेमाल करना भी है बेहद आसान
ओपेरा ने भारतीय यूजर्स के लिए नया अपडेट किया है जिसमे इन्होंने बॉलीवुड हंगामा और स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ साझेदारी की है।
जो लोग ओपेरा मिनी का उपयोग करते है उनके लिए एक अच्छी खबर है। ओपेरा ने एंड्रॉयड के लिए ओपेरा मिनी ब्राउजर को नए फीचर और इंटिग्रेशन के साथ अपडेट किया है। ओपेरा मिनी के होम पेज पर अब भारत से जुड़ी अपडेट जैसे बॉलीवुड व क्रिकेट के बारे में जानकारी दिखेगी। इसके अलावा ब्राउजर से स्मार्टफोन पर वीडियो डाउनलोड सपोर्ट भी मिलेगा।
ओपेरा ने भारतीय यूजर्स के लिए नया अपडेट किया है जिसमे इन्होंने बॉलीवुड हंगामा और स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ साझेदारी की है| एंड्रॉयड के लिए नए ओपेरा मिनी वर्जन में अब होम पेज पर एक नई एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी फीड दिखाई देगी।
इसी के साथ ओपेरा मिनी में अब एक नया वीडियो डाउनलोड फीचर भी शामिल किया है। नए फीचर के आने से अब यूजर सीधे ब्राउजर से ही अपने डिवाइस पर वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। वीडियो पर क्लिक करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा जिसमें सेव द वीडियो का विकल्प दिखेगा। इसके बाद यूजर सेव बटन पर क्लिक कर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए कैंसल बटन पर क्लिक कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए वीडियो इनबिल्ट स्टोरेज या माइक्रोएसडी कार्ड में स्टोर किया जा सकता है।
इसके अलावा भी हैं बहुत सी खूबियां-
- मोबाइल पर विज्ञापन को ब्लॉक करने की सुविधा यहां मौजूद है। क्योंकि ऑनलाइन विज्ञापनों से ब्राउजिंग की रफ्तार बहुत धीरे हो जाती है। लेकिन ओपेरा मिनी में आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- स्पीड डायल - इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स अपनी पसंदीदा वेबसाइटों को ‘+’ बटन प्रेस करके सेव कर सकते हैं। बता दे कि अन्य ब्राउजरों पर अपने आप पसंदीदा वेबसाइटों को निर्धारित करने की ये सुविधा मौजूद नही है।
- यूजर्स अपने एंड्रॉयड फोन की होम स्क्रीन पर पसंदीदा साइटों को जोड़ सकते हैं। इसके माध्यम से वह अधिक तेजी से अपने पसंदीदा साइटों पर विजिट कर सकते हैं।
- डाउनलोड मैनेजर-यूजर्स ओपेरा मिनी डाउनलोड मैनेजर के माध्यम से ब्राउजिंग सेशन के दौरान आसानी से वीडियों का रोक और चला सकते हैं। इसके अलावा डाउनलोड का मैनेज कर सकते हैं।
- ओपेरा मिनी यूआई 13 भारतीय भाषाओं सहित 90 भाषाओं के विकल्प के साथ साथ भाषा का समर्थन करता है। इन 13 भारतीय भाषाओं में असमिया, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू।