Move to Jagran APP

Mumbai: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वर्ली सी फेस प्रोमेनेड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Sun, 19 Mar 2023 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 02:49 PM (IST)
Mumbai: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
Mumbai: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

मुंबई, एजेंसी। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वर्ली सी फेस प्रोमेनेड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

वर्ली पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है।

मॉर्निंग वॉक पर गई थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से महिला हवा में उछलते हुए जमीन पर गिर गई। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कार चालक को आई मामूली चोटें

हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.