Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना पाजिटिव

Maharashtra Political Crisis महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। राज्य में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल कोरोना संक्रमित हो गए। वहीं सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इसकी जानकारी दी है।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 01:01 PM (IST)
महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना पाजिटिव
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के कई विधायकों ने बगावत कर दी है। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्यपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अब सीएम उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इसकी जानकारी दी है।

loksabha election banner

एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एकनाथ शिंदे का 40 विधायकों के समर्थन का दावा

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के बाद से सियासी ड्रामे की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के कई विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए थे। हालांकि, अब बागी विधायक असम के गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हैं। असम में भाजपा की सरकार है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

इसी बीच आज महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक भी होगी।

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Political Crisis: महाराष्‍ट्र के सियासी संकट में अब तक क्‍या-क्‍या हुआ, बागी विधायक गुवाहाटी शिफ्ट; जानिए पूरा घटनाक्रम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.