Move to Jagran APP

Gujarat Chunav 2022: गुजरात में सबसे कम उम्र में MLA बनने का रिकॉर्ड, कौन हैं गृह मंत्री हर्ष सांघवी?

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी विधानसभा चुनाव के रण में उतरे हैं। भाजपा ने उन्हें माजुरा सीट से प्रत्याशी बनाया है। हर्ष सांघवी के नाम गुजरात में सबसे कम उम्र में विधायक बनने का रिकॉर्ड है। अभी वह राज्य में गृह मंत्री हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Thu, 24 Nov 2022 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 12:21 PM (IST)
Gujarat Chunav 2022: गुजरात में सबसे कम उम्र में MLA बनने का रिकॉर्ड, कौन हैं गृह मंत्री हर्ष सांघवी?
Gujarat Chunav 2022: कौन हैं गृह मंत्री हर्ष सांघवी?

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। चुनाव में कई प्रत्याशियों के नाम की चर्चाएं हैं। इन्हीं प्रत्याशियों में से एक हैं हर्ष सांघवी। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी पर भाजपा ने फिर भरोसा जताया है। युवा नेता हर्ष माजुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

कौन हैं हर्ष सांघवी?

हर्ष सांघवी का जन्म 8 जनवरी 1985 को सूरत में स्थित हीरा व्यापारी के घर हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश कुमार सांघवी हैं। हर्ष ने 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वो राजनीति में आ गए थे। वह भाजपा की इकाई युवा मोर्चा के साथ जुड़ गए। उन्हें युवा मोर्चा में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी दी गई।

युवा मोर्चा अध्यक्ष की रेस में था नाम

वर्ष 2010 में जब प्रदीप सिंह वाघेला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने तो उन्होंने हर्ष सांघवी को अपनी टीम में प्रदेश महामंत्री बनाया। 2011 में श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के युवा मोर्चा के अभियान के दौरान प्रदीप सिंह वाघेला के साथ हर्ष भी लाल चौक पहुंचे थे। लाल चौक में इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज भी हुआ। सितंबर 2020 में जब बीजेपी जनता युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष चुना जाना था तो रेस में हर्ष सांघवी का नाम था। हालांकि, तेजस्वी सूर्या को चुना गया।

सबसे कम उम्र में बने विधायक

हर्ष सांघवी काफी कम उम्र में ही विधायक बन गए थे। कम उम्र में ही उन्हें राज्य के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। हर्ष के नाम गुजरात में सबसे कम उम्र में विधायक बनने का रिकॉर्ड है। साल 2012 में चुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे थे। तब उनकी उम्र सिर्फ 27 साल थी।

हीरा फैक्ट्री चलाते हैं हर्ष

राजनीति के अलावा हर्ष सांघवी का अपना कारोबार भी है। हर्ष सांघवी की गिरनार कॉरपोरेशन के नाम से हीरे की फैक्ट्री है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.