अगले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में भी प्रतियोगी होंगे पुतिन, फिर राष्ट्रपति बनने की चाहत
रूस के वर्तमान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन अगली बार भी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होंगे।
मास्को (एएनआई)। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा किया कि वे 2018 में एक और राष्ट्रपति कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है, 'मैं रूसी संघ के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।'
TASS न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुतिन ने कहा, ‘हां, मैं रूसी फेडरेशन के लिए राष्ट्रपति के दौर में रहूंगा।‘ वे ऑटोमोबाइल प्लांट GAZ के वर्कर व अधिकारियों के साथ एक बैठक में बोल रहे थे।. मौजूदा रूसी राष्ट्रपति जिनका कार्यकाल 7 मई 2018 को खत्म हो रहा है, वे चौथी बार राष्ट्रपति के लिए चुनावी अभियान में हिस्सा लेंगे।
यदि चुनाव में पुतिन की जीत होती है तो अगले 6 साल (2018 से 2024) के लिए वे रूस के राष्ट्रपति होंगे।
बता दें कि पुतिन पहली बार वर्ष 2000 में रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे और 2004 में दोबारा निर्वाचित हुए। 2008 से 2012 तक उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में रूस की सेवा की। 2012 में वह फिर से राष्ट्रपति चुने गए। अब तक, कई लोगों ने आधिकारिक तौर पर 2018 की राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की बात कही है। इसमें रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता व्लादिमीर झिरोनोवस्की, लिबरल याब्लोको पार्टी के संस्थापक ग्रिगोरी यवलिन्स्की और रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख मैक्सिम सुराइकिन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कोरियाई गतिरोध के लिए पुतिन ने की सभ्य समाधान की वकालत