Move to Jagran APP

हिंसा फैलाने वालों से सख्ती जारी रहेगी : सू की

रेडिया फ्री एशिया से बातचीत में सू की ने इस आरोप को भी खारिज किया कि वह सेना के प्रति नर्म रवैया अपना रही हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 03:15 PM (IST)
हिंसा फैलाने वालों से सख्ती जारी रहेगी : सू की
हिंसा फैलाने वालों से सख्ती जारी रहेगी : सू की

यांगून (रायटर)। म्यांमार की नेता आंग सान सू की ने रोहिंग्या मुस्लिमों की सफाई के संयुक्त राष्ट्र के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि हिंसा फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस बीच चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने कहा है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा अस्वीकार्य है। सामाजिक स्थिरता कायम करने में म्यांमार सरकार के प्रयासों पर गौर किया जाना चाहिए।

loksabha election banner

रेडिया फ्री एशिया से बातचीत में सू की ने इस आरोप को भी खारिज किया कि वह सेना के प्रति नर्म रवैया अपना रही हैं। उन्होंने कहा, सेना के साथ उनके संबंध सामान्य हैं। वह देश में मेलजोल बढ़ाने के अपने उद्देश्य पर आगे बढ़ रही हैं। दशकों तक सैन्य शासन से लड़कर देश में लोकतंत्र स्थापित करने वालीं सू की ने कहा कि हमने कभी भी अपना स्टैंड नहीं बदला। कभी भी सेना की निंदा नहीं की। हां, उसके कार्यो को लेकर जरूर विरोध रहा। जब वह सेना से असहमत होती हैं तो उससे कहती हैं। वह संसद की संरचना में बदलाव के लिए अपनी कोशिश जारी रखेंगी।

सू की म्यांमार की आजादी की लड़ाई के नेता की बेटी हैं। उनके पिता ने ही देश में सेना का गठन किया था। उनके बाद सू की ने दशकों तक लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी और सैन्य शासन में कई वर्ष नजरबंदी में काटे। उसी दौरान उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। लेकिन हाल में रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन के मुद्दे पर वह दुनिया के ज्यादातर देशों के निशाने पर हैं। 25 अगस्त से म्यांमार में जारी हिंसा के चलते करीब सवा चार लाख रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश भागकर पहुंच चुके हैं। म्यांमार में सैकड़ों के मारे जाने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : अचंभे में डालने वाली है रोहिंग्या मुसलमानों पर नोबेल पुरस्कार पाने वाली 'सू की' की खामोशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.