Move to Jagran APP

सऊदी 'प्रिंस' ने खरीदी लियोनार्डो द विंची की बनाई 'ईसा मसीह' की सबसे महंगी पेंटिंग

लियोनार्दो दा विंची की पेटिंग सल्वातोर मुंडी को दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग के तौर पर खरीदने वाले कोई और नहीं बल्कि सऊदी प्रिंस ही हैं। यह पेंटिंग ईसा मसीह की है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 11:14 AM (IST)
सऊदी 'प्रिंस' ने खरीदी लियोनार्डो द विंची की बनाई 'ईसा मसीह' की सबसे महंगी पेंटिंग
सऊदी 'प्रिंस' ने खरीदी लियोनार्डो द विंची की बनाई 'ईसा मसीह' की सबसे महंगी पेंटिंग

नई दिल्ली [स्पेशल डेस्क]।। मोनालिसा की पेटिंग के लिए मशहूर लियोनार्दो दा विंची की एक और पेटिंग सल्वातोर मुंडी बीते दिनों जब 450,312,500 डालर यानी करीब 29,042,085,992 रुपये में बिकी तो दुनिया भर में सुर्खियां बनीं, क्योंकि इसके पहले कोई भी पेंटिंग इतनी महंगी नहीं बिकी। अब इस पेटिंग के खरीददार की पहचान सुर्खियां बटोर रही है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार इस पेंटिंग के वास्तविक खरीददार सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान हैं और उन्होंने अपने दोस्त प्रिंस बदर बिन अब्दुल्ला के जरिये गोपनीय तरीके से इसे खरीदा है। हालांकि बदर इससे इन्कार कर रहे हैं, लेकिन वह भी कह रहे हैं कि उन्हें पता है कि इसे किसने खरीदा है?

loksabha election banner

सऊदी युवराज के लिए खरीदी सबसे महंगी पेंटिंग 

इससे इस बात को बल मिला है कि उन्होंने ही सऊदी युवराज के लिए यह सबसे महंगी पेंटिंग खरीदी है। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, जो एमबीएस नाम से जाने जाते हैं, की ओर से इस पेंटिंग को खरीदे जाने का एक प्रमाण यह भी माना जा रहा है कि उसे फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध कला संग्रहालय लोवरे की अबूधाबी में खुली नई शाखा में रखा जाना है। इस शाखा का उद्घाटन हाल ही में किया गया है। अबूधाबी में सऊदी प्रिंस का प्रभाव किसी से छिपा नहीं।

सल्वातोर मुंडी का मतलब है विश्व के रक्षक

सल्वातोर मुंडी का मतलब है विश्व के रक्षक। कलाकृतियों के एक विशेषज्ञ की मानें तो इसमें संदेह है कि यह लियोनार्दो दा विंची की ही पेंटिंग है, लेकिन तमाम संदेह के बाद भी इसमें दोराय नहीं कि यह दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। एक समय यह पेंटिंग इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम के पास थी। उनके महल से चोरी होने के बाद यह 1958 में खराब हालत में मिली। उसे ठीक करने में खासी मेहनत करनी पड़ी। 2005 में वह कुछ हजार डालर में ही बिकी थी, लेकिन 2013 में इसका मूल्य 12.70 मिलियन डालर के करीब पहुंच गया। अब इसे 21वीं सदी की कलाजगत की सबसे बड़ी खोज के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह पेंटिंग उतनी ही लोकप्रिय होगी जितनी कि मोनालिसा हो चुकी है।

ईसा मसीह का चित्रण 

सऊदी अरब के साथ-साथ कलाजगत में लोग इस पर कयास लगा रहे हैं कि प्रिंस सलमान ने इस पेंटिंग की खरीद को कहीं इसलिए तो नहीं छिपा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और इतनी मंहगी पेटिंग खरीदने को लेकर सवाल उठ सकते हैं। गोपनीय तरीके से इस पेंटिंग की खरीद की एक वजह उसमें ईसा मसीह का चित्रण भी माना जा रहा है। ध्यान रहे कि इस्लाम में दूसरे पंथ के देवी-देवताओं को महत्व नहीं दिया जाता। इसके अलावा पेंटिंग-फोटो आदि को भी सही नहीं माना जाता।

एक नजर नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाली दुनिया की टॉप-10 पेंटिंग्स पर:-

1- सल्वाटोर मुंडी: 45 करोड़ डॉलर
इटली में जन्मी महान प्रतिभा लियोनार्डो दा विंची ने यह पेंटिग सन 1500 के आस पास बनाई. यह नवंबर 2017 में नीलाम हुई।
2- वीमेन ऑफ अल्जीयर्स: 17.94 करोड़ डॉलर
स्पेनिश पेंटर पाब्लो पिकासों की यह कलाकृति मई 2015 में 17.94 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई।
3- रिक्लाइनिंग न्यूड: 17.04 करोड़ डॉलर
इटली के मशहूर पेंटर एमिडेव मोडिलियानी ने यह पेंटिंग 1917-18 में बनाई थी. 2015 में एक चीनी शख्स ने इसे खरीदा।


4- पोट्रे ऑफ डॉ. गाशे: 14.97 करोड़ डॉलर
नीदरलैंड्स के मशहूर पेंटर विंसेंट फान गॉग द्वारा बनाया गया होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ गाशे का पोट्रे 14.97 करोड़ डॉलर में नीलाम हुआ।
5- थ्री स्टडीज ऑफ लूसियन फ्रॉएड: 14.24 करोड़ डॉलर
इंग्लैंड के पेंटर फ्रांसिस बैकन की यह पेंटिंग 2013 में 14.24 करोड़ डॉलर में नीलामी हुई। 
6- डांस एट मॉलिन दे दा गालेट: 14.10 करोड़ डॉलर
फ्रांस के इंप्रेशनिस्ट पियरे आगुस रेन्वॉ की इस पेंटिंग की बोली 14.10 करोड़ डॉलर लगी। 
7- द वुमन इन गोल्ड: 13.50 करोड़ डॉलर
ऑस्ट्रिया के पेंटर गुस्ताव क्लिम्ट की यह तस्वीर 13.50 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई। 
8- बॉय विद अ पाइप: 13.07 करोड़ डॉलर
2004 में पाब्लो पिकासो की यह पेंटिंग 13.07 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई।
9- द स्क्रीम: 11.90 करोड़ डॉलर
नॉर्वे के पेंटर एडवर्ड मंच की यह तस्वीर 2012 में 11.90 करोड़ डॉलर में बिकी। 
10- इरिसेस: 11.25 करोड़ डॉलर
1889 में फान गॉग जब मानसिक परेशानियों से गुजर रहे थे, तब एक शरणार्थी आवास में रहते हुए उन्होंने इरिसेस समेत 130 पेंटिंग्स बनाईं. आज इसकी कीमत 11.25 करोड़ डॉलर है।

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम बहुल देश की करेंसी पर शान से अंकित हैं हिंदुओं के पूजनीय ‘गणपति’

यह भी पढ़ें: यरूशलम पर लिए ट्रंप के फैसले से भारत की भी बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें कैसे

यह भी पढ़ें: इस्लाम में योग पर उठते सवालों को सऊदी अरब का करारा जवाब 

यह भी पढ़ें: नेपोलियन के मुकुट पर सजा था गोलकुंडा की खान से निकला हीरा हो गया नीलाम

यह भी पढ़ें: इन तीन देशों ने बढ़ा रखी है US समेत यूरोप की भी धड़कनें, जानें क्‍या है वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.