Move to Jagran APP

उत्तर कोरिया को युद्ध की धमकी देना हो सकता है खतरनाक : हिलेरी

हिलेरी क्लिंटन ने चेताया है कि उत्तर कोरिया से युद्ध खतरनाक और जल्दबाजी में लिया गया फैसला साबित हो सकता है।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 18 Oct 2017 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 19 Oct 2017 01:57 PM (IST)
उत्तर कोरिया को युद्ध की धमकी देना हो सकता है खतरनाक : हिलेरी
उत्तर कोरिया को युद्ध की धमकी देना हो सकता है खतरनाक : हिलेरी

सियोल, रायटर। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेताया है कि उत्तर कोरिया से युद्ध खतरनाक और जल्दबाजी में लिया गया फैसला साबित हो सकता है। अमेरिकी को बातचीत कर इस मसले को सुलझाना चाहिए।

loksabha election banner

दक्षिण कोरिया की राजधानी में आयोजित व‌र्ल्ड नॉलेज फोरम में अपने संबोधन में हिलेरी ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए चीन से आगे बढ़कर कार्य करने की अपील की। हिलेरी ने कहा, 'हमें उत्तर कोरिया के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने या युद्धप्रिय होने की जरूरत नहीं है। उस पर दबाव बना कर बातचीत को बढ़ावा देना चाहिए।' हाल में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बीच शुरू वाकयुद्ध पर तंज कसते हुए हिलेरी ने कहा कि इससे अमेरिका का ही नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर कोरिया ने चेताया, किसी भी क्षण हो सकता है परमाणु युद्ध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.