महिला दिवस पर ऑटो ड्राइवरों ने कुछ इस तरह दिया तोहफा
दिलवालों की दिल्ली में हमेशा ही विशेष दिन पर खास तरह के सेलिब्रेशन होते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और दिल्ली में ये दिन अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। दरअसल, ऑटो ड्राइवरों ने इस दिन महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दिल्ली के ऑटो संघ ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए आज सुबह
नई दिल्ली। दिलवालों की दिल्ली में हमेशा ही विशेष दिन पर खास तरह के सेलिब्रेशन होते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और दिल्ली में ये दिन अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। दरअसल, ऑटो ड्राइवरों ने इस दिन महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दिल्ली के ऑटो संघ ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए आज सुबह 9 बजे से 2 बजे तक ऑटो की मुफ्त सेवा का गिफ्ट दिया।
ऑटो संघ ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं को मुफ्त में बगैर भाड़ा लिए ऑटो में बैठाया गया। वे जहां चाहे जा सकती थीं। इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। एक ड्राइवर ने बताया कि अगर तीन भी बज जाएं तब भी वे महिलाओं को ये सेवा देने से पीछे नहीं हटेंगे। उनका मानना है कि इस तरह से वे महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं।
ऑटो में सवार होकर सीपी जाने वाली एक महिला सविता बताती हैं कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि कम से कम ऑटो वालों ने उनके बारे में सोचा। एक दिन के लिए ही सही लेकिन उन्हें अपने लिए जीने का मौका मिलता है। लोग उनके लिए कुछ करने का सोचते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर