Move to Jagran APP

आंटी मत कहो ना!

नारी दिवस को देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन नए कपड़े पहनती हैं और अपनी आजादी का जश्न मनाती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो इस दिन को एक विशेष दिन के तौर पर मनाती हैं। मनाना भी चाहिए आखिर महिलाओं की स्वतंत्रता पर आधारित ये एक ही दिन होता है जब वे अपने हिसाब से पंख फैलाकर उड़ सकती हैं। अगर हम बड़

By Edited By: Published: Fri, 08 Mar 2013 11:56 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2013 12:55 PM (IST)
आंटी मत कहो ना!

नई दिल्ली। नारी दिवस को देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन नए कपड़े पहनती हैं और अपनी आजादी का जश्न मनाती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो इस दिन को एक विशेष दिन के तौर पर मनाती हैं। मनाना भी चाहिए आखिर महिलाओं की स्वतंत्रता पर आधारित ये एक ही दिन होता है जब वे अपने हिसाब से पंख फैलाकर उड़ सकती हैं। अगर हम बड़े शहरों की बात करें तो मेट्रो सिटी में महिलाएं इस दिन को एक अलग अंदाज में मनाती हैं। लड़की, युवतियां या महिलाएं सभी इस दिन पर खूब मस्ती करती हैं। इस दिन वे खुदको दिल से जवान महसूस करती हैं। तभी तो जब उन्हें कोई आंटी कहता है तो वे चिढ़ जाती हैं।

loksabha election banner

इस बारे में पूछे जाने पर दिल्ली की रहने वाली 40 साल की मधु जैन कहती हैं कि उनकी दोस्त की बेटी जब उन्हें आंटी कहकर बुलाती हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उनका मानना है कि इन्सान को दिल से जवान होना चाहिए। वैसे मधु की ड्रेस डिजाइनर बताती हैं कि वे हमेशा ही वाइब्रेंट कलर के कपड़े पहनती हैं। मस्त मौला रहती हैं। ऐसे में वो उम्र दराज लगती भी नहीं हैं। ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें खुदको आंटी कहलाने में आपत्ति है।

एक बार दो पुरुषों ने एक महिला को आंटी कहकर सड़क पर आवाज दी तो वो भड़क गईं और चिल्लाने लगीं। महिलाओं में ट्रेंड है कि वे खुदको हमेशा जवान देखना पसंद करती हैं। जैसे ये सच है कि महिलाएं अपनी उम्र जगजाहिर नहीं करना चाहती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.