Move to Jagran APP

चाय बागान प्रबंधक के घर में डकैती

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर एक बार फिर से डकैती की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रा

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 09:21 PM (IST)
चाय बागान प्रबंधक के घर में डकैती
चाय बागान प्रबंधक के घर में डकैती

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर एक बार फिर से डकैती की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात को इस्लामपुर स्टेट फार्म कालोनी में कुछ डकैतों ने मिलकर चाय बागान प्रबध्ाक के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। आग्नेयास्त्र व धारदार हथियार के साथ 15 डकैत बागान प्रबंधक के घर में घुसे। घर में बंदूक के बल पर गहने व नकद रुपये लूट लिए। करीब आंधा घंटे तक यह तांडव चलता रहा। डकैतों ने घर में घुसकर आलमारी, बक्सा, बर्तन व कपड़े पूरी तरह से चेक किए। बता दें कि इससे पहले भी गत शुक्रवार को इस्लामपुर के बिहार सीमा से सटे सुटानी मोड इलाके में इस प्रकार से नौ डकैतों ने मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उस घटना में पुलिस को अब तक कोई किनारा नहीं मिली। वही दूसरी डकैती की घटना घट गई। लगातार हो रही डकैती को लेकर इलाके में इस्लामपुर के लोग काफी आतंकित है। घर के मालिक सुबीर विश्वास ने कहा कि बिहार के किशनगंज इलाके में चाय बागान में वह प्रबंधक का काम करता है। शुक्रवार रात को करीब ढाई बजे बच्चे को शौचालय कराने के उद्देश्य से घर से निकला। उसी समय कुछ डकैत ने मिलकर मुझे पकड़ लिया। इससे पहले कुछ और डकैत पहले भी घर में शामिल हो चुके थे। घटना की रात में सुसराल के कई लोग घर में थे। डकैतों ने सभी के साथ मारपीट की।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को ही इस्लामपुर बस टर्मिनस के संलग्न इलाके से पुलिस ने छह डकैतों के दल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक वन सटर, दो कारतूस, धारदार हथियार के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। पकड़े गए सभी बिहार के रहने वाले है। इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। महकमा पुलिस अधिकारी कुमार भूषण सिंह ने कहा कि डकैती की घटना के मामले में जांच की जा रही है। शुक्रवार रात को छह डकैतों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। उनलोगों से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.