Move to Jagran APP

पथराव में 12 पुलिस कर्मी घायल

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : चोपड़ा में गत दिवस धीरनीगाव ग्राम प्रधान का घर फूंके जाने के मामले

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jul 2017 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 09:46 PM (IST)
पथराव में 12 पुलिस कर्मी घायल
पथराव में 12 पुलिस कर्मी घायल

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : चोपड़ा में गत दिवस धीरनीगाव ग्राम प्रधान का घर फूंके जाने के मामले में जायजा लेने चतरागछ गए तृकां कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 12 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। उधर, भाजपाइयों ने आगजनी की घटना में कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इंकार किया है।

loksabha election banner

तृकां प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष चीतो राय के नेतृत्व में चतरागछ गया था। प्रतिनिधिमंडल के साथ तृकां कार्यकर्ता भी थे। प्रतिनिधिमंडल के गांव में घुसने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। इस कोशिश में 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

चोपड़ा के विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि शनिवार को ग्राम प्रधान पानेश्वर सिंह के घर में आग लगा दी गई थी। भाजपा नेता असीम बर्मन ने किसी तरह की घटना में भाजपा को आरोपित किए जाने को गलत ठहराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.