तृकां नेताओं ने सिर मुड़वा किया पार्टी का पिंडदान
- भाजपाई की हत्या के बाद पार्टी में शामिल हुए पांच तृकां नेता - भाजपा विधायक बोले, मजबूरी में पार्
- भाजपाई की हत्या के बाद पार्टी में शामिल हुए पांच तृकां नेता
- भाजपा विधायक बोले, मजबूरी में पार्टी का दामन थामा
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर: राजनीतिक कारणों से हुई हत्या से भड़की हिंसा के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सिर मुड़वा कर पार्टी का पिंडदान किया। इन नेताओं ने पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थामा है।
ज्ञात हो कि चोपड़ा थाना क्षेत्र के चतरागछ का है। विगत दिवस भाजपा की संगठन के विस्तार को लेकर हो रही सभा में बदमाशों द्वारा बम व गोली चलाए जाने से कार्यकर्ता आरेन सिंह की मौत हो गई थी। दो अन्य गोली से घायल हो गए थे।
घटना के विरोध में तृकां नेता विचारक राय, नारायण पाल, मधु वर्मन, जीवन सरकार व अजय दास रानाघाट श्मशान घाट पहुंचे। वहां इन नेताओं ने सिर मुड़वाने के बाद में तृणमुल काग्रेस का पिंड दान कर विधिविधान से श्राद्ध किया। इसके बाद नेता तृकां छोरड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लगभग सौ समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा पर्यवेक्षक साजन राम सिंह व चोपड़ा मंडल अध्यक्ष भूपनारायन सिंह ने कहा कि उन्होंने हिंसा व भ्रष्टाचार का विरोध पार्टी छोड़कर हाईकमान को संदेश दे दिया है।
उधर, भाजपा विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेता पहले माकपा में थे। स्वार्थवश तृकां में शामिल हुए थे। भ्रष्टाचार के चलते इन नेताओं को पहले ही तृकां से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। विकल्प न होने की स्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।