छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत
संवाद सूत्र, रायगंज : निर्माण कार्य करते समय असावधानीवश छत से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 09:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : निर्माण कार्य करते समय असावधानीवश छत से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम चित्तरंजन राय 45 है। वह कालियागंज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर का निवासी बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक अपने ही गांव में किसी के घर निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। असावधानी के कारण वह अचानक छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में रायगंज जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। रायगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें