Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप तृकां पर

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित तरीके से तृकां समर्थकों द्व

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 07:55 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप तृकां पर
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप तृकां पर

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित तरीके से तृकां समर्थकों द्वारा हमला करने का आरोप सामने आया है। उक्त घटना रविवार को चोपड़ा भाजपा दफ्तर के सामने घटी। इस संदर्भ में भाजपा के चोपड़ा-एक नंबर मंडल कमिटी के अध्यक्ष भुपनारायण सिंह ने चोपड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे अपने कर्मियों के साथ सभा कर रहे थे। तभी कई तृका समर्थकों ने उनलोगों पर हमलाकर व मारपीट भी की। जिसमें उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गये है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर तृका के अंचल अध्यक्ष मोहम्मद मोतील ने भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोप को खारीज कर दिया है।

loksabha election banner

पुरे मामले पर एसडीपीओ कुमार भूषण सिंह ने कहा कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थिती नियंत्रण में है। कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है।

इधर भाजपा कर्मियों पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कर्मियों ने चोपड़ा थाने में विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर तृकां समर्थकों ने भी तृकां कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाकर थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। जहां दोनों ओर से हाथापाई की घटना घटी। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.