गणतांत्रिक महिला समिति ने निकाली रैली
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति की ओर से रविवार शाम एक रैली निकाली गई। जिसमें
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति की ओर से रविवार शाम एक रैली निकाली गई। जिसमें दुष्कर्म, महिलाओं पर बढ़े अत्याचार व तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषय का सामने रखा गया। रैली समाप्त होने के बाद फालाकाटा रोड बस स्टैंड के पास एक सभा हुई। संगठन के धुपगुड़ी जोनल सचिव व पूर्व विधायक ममता राय व जिला नेत्री सुदेवी पाल ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि राज्य में प्रतिदिन महिलाओं के उपर अत्याचार बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है। राज्य की महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दुष्कर्म समेत अन्य आरोपियों के उपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सजा दिलाने में प्रशासन आनाकानी करते रहती है। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मामलों में तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं का ही नाम सामने आता है। जिसे सुरक्षा देने का काम पुलिस प्रशासन करती है। लेकिन महिला असुरक्षित ही रहती है। महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व दुष्कर्म की घटना को रोकने के लिए सभी लोगों को एकत्रित होकर प्रतिवाद करनी होगी।