आलू की गिरती कीमत पर किसानों ने जताया विरोध
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : आलू की गिरती कीमत के विरोध में भाजपा का किसान मोर्चा ने इस्लामपुर
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : आलू की गिरती कीमत के विरोध में भाजपा का किसान मोर्चा ने इस्लामपुर बस टर्मिनल के नगरपालिका आवास में एक बैठक की। इस बैठक में किसान मोर्चा का राज्य सचिव अरूण मंडल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आगामी 3 मार्च को किसान मोर्चा राज्य भर में कृषि विभाग का घेराव करेगा। आलू किसानों को उत्पादन खर्च से अधिक कीमत मिले इसके लिए किसान मोर्चा किसानों को संगठित करेगा। भाजपा का जिला सम्मेलन आगामी 17 मार्च को होगा। इस सम्मेलन में भाजपा के राज्य सचिव रथीन घोष व सचिव लॉकेट चटर्जी एवं भाजपा के राज्य नेता रामकृष्ण पाल आदि मौजूद होंगे। ज्ञात हो कि भाजपा का जिला सम्मेलन पहले 27 मार्च को होना था मगर कई कारणों की वजह से इसे 27 के बजाय 17 मार्च कर दिया गया है।