वृद्धाओं को टोटो से कराया गया पूजा पंडालों का दर्शन
संवाद सूत्र, दालकोला : दालकोला में हर्षोउल्लास के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न हुई। पूजा मंडपों में सांस्
संवाद सूत्र, दालकोला : दालकोला में हर्षोउल्लास के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न हुई। पूजा मंडपों में सांस्कृतिक झलकियां देखी गई। चित्र कला व बाउल संगीत सुनने के लिए सुभाष पल्ली पूजा मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा पर कई सामाजिक कार्य भी लोगों ने रुचि दिखाई। छह नंबर वार्ड के पार्षद रेणु देवी की ओर से वार्ड की वृद्धाओं को टोटो से शहर भर में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन कराये गये। इसी तरह दालकोला फरसरा योंग स्टार दुर्गा पूजा कमेटी में हिन्दू व मुस्लिम दोनों संप्रदायों के लोग एक साथ दुर्गा पूजा मनाते देखे गये। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस की ओर से फरसरा योंग स्टार कमेटी को दस हजार रुपये के चेक प्रदान किये गये। दालकोला नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत 13 स्थानों में देवी दुर्गा की अराधना की गई। शहर के बाघा जतीन क्लब द्वारा बड़े बाजार में पूजा की गई।
फोटो